मोदी सरकार के लिए अच्छी खबर, 2018-19 में GDP 7.2 फीसदी रहने का अनुमान
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार के लिए अच्छी खबर आई है। खबर आर्थिक मोर्च पर सरकार को राहत देगी। वित्त वर्ष 2018-19 में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 7.2 फीसदी रहने की उम्मीद है। केंद्रीय सांख्यिकी संगठन ने मौजूदा वित्त वर्ष 2018-19 में देश की विकास दर 7.2 रहने का अनुमान लगाया है।

अनुमान के तहत इस वित्तीय वर्ष दौरान कृषि सेक्टर की ग्रोथ 3.4 फीसदी से बढ़कर 3.8 फीसदी हो जाएगी। वहीं मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ 5.7 फीसदी से बढ़कर 8.3 फीसदी होने का अनुमान है। जबकि कंस्ट्रक्शन सेक्टर की ग्रोथ रेट 5.7 फीसदी से बढ़कर 8.9 फीसदी हो जाएगी। जबकि इंडस्ट्री सेक्टर में रफ्तार 7.8 फीसदी रहेगी। वहीं सर्विस सेक्टर की ग्रोथ रफ्तार धीमी रहेगी। सीएसओ के मुताबिक नॉमिनल जीडीपी की दर 10 फीसदी के मुकाबले 12.3 फीसदी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications