Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हर सफल आदमी रोज सुबह करता है ये 5 काम, आप भी आजमाए

नई दिल्ली। ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है जो अपने जीवन में सफल नहीं होना चाहता है। हलांकि सफल होना इत ना आसान नहीं होता। उसके लिए मेहनत करनी होती है। ऐसे में आज हम आपको बताते है ऐसा क्या किया जाए कि सफलता के नज़दीक पहुंचा जा सके।

work

यूनानी विचारक अरस्तू के मुताबिक सफल सब होना चाहते हैं लेकिन उसके लिए सही दिशा में मेहनत कितने लोग करते हैं? हम आज आपको बताने वाले हैं वो 5 काम जो हर सफल व्यक्ति हर दिन करता है। इन कामों को आप भी हर रोज करें और सफल बनें। दीवाली पर घर बैठे करें ये 5 बिजनेस, होगी लाखों में कमाई

पहले से करें तैयारी

हर सफल व्यक्ति अपने काम के लिए पहले से तैयारी कर लेता है। सफल लोग रात में सोने से पहले दिमाग को पूरी तरह से क्लीयर कर लेते हैं। वो दिनभर के अधूरे कामों की लिस्ट बनाते हैं और अगले दिन की प्राथमिकता तय करते हैं। अमरीकन एक्सप्रेस के सीईओ कैनथ चेनॉल्ट अगले दिन करने वाले महत्वपूर्ण तीन कामों को लिख लेते हैं। जब रियल लाइफ में हुई कछुए और खरगोश की दौड़, 2 दिन में 1 करोड़ लोगों ने देखा वीडियो

हेल्दी ब्रेकफास्ट

सफल लोग कभी भी अपना ब्रेकफास्ट मिस नहीं करते हैं। हेल्दी नाश्ता उन्हें पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखता है। सुबह उनका नाश्ता ऐसा होता है जो उन्हें पूरे दिन के लिए ताकत दें, ताकि अगर काम के चक्कर में लंच मिस भी करना पड़े तो उनकी सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े।

व्यायाम जरुरी

बफर के सीईओ और सह-संस्थापक जियोल गैसकोईजेन 30 मिनट की वॉक जरुर लेते हैं। वो रोज सुबह उठकर व्यायाम करना नहीं भूलते। व्यायाम उन्हें तनावमुक्त रखता है और उन्हें लंबे वक्त तक काम करने के लिए फिट रखता है।

जरुरी काम का अवलोकन

सफल लोग रोज सुबह अपने पूरे दिन के काम का अवलोकन कर लेते हैं। अगर कोई काम बच गया हो तो उसे पूरा करना और पूरे दिन के काम की लिस्ट तैयार कर लेते हैं। इस लिस्ट में वो अपने कामों की प्राथमिकता निर्धारित कर लेते हैं।

योजना बनाना

सफल लोग हमेशा सुबह ही अपने काम की योजना तैयार कर लेते हैं। बिना योजना के सफलता मिलना संभव नहीं है। इस योजना के आदार पर ही वो अप ने काम का निर्धारण करते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+