Tesla किंग एलन मस्क हुए मालामाल, 24 घंटे में कमाएं 2,71,50,00,000,000 रुपए, जानें कैसे?

एलन मस्क हुए मालामाल, 24 घंटे में कमाएं 2,71,50,00,000,000 रुपए, जानें कैसे?

नई दिल्ली। अक्सर चर्चा में रहने वाले दुनिया के सबसे अमीर अरबपति एलन मस्क एक बार फिर से सूर्खियों में छाए हुए हैं। टेस्ला इंक (Tesla inc)के सीईओ एलन मस्क(Elon Muk) की संपत्ति में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। महज एक दिन में ही एलन मस्क की संपत्ति इतनी बढ़ी कि मीडिया में खबरें आने लगी। टेस्ला किंग एलन मस्क की संपत्ति में एक दिन में 36.2 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। यानी एक दिन में एलन मस्क की संपत्ति 2,71,50,00,000,000 रुपए बढ़ गई।

मालामाल हुए एलन मस्क

मालामाल हुए एलन मस्क

टेस्ला के मालिक एलन मस्क की संपत्ति में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक सोमवार को दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की सपंत्ति बढ़कर 288.6 बिलियन डॉलर हो गई। सिर्फ एक ही दिन में ही उनकी संपत्ति में 36.2 अरब डॉलर यानी करीब 2.71 लाख करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई।

 क्यों रॉकेट के रफ्तार से बढ़ी एलन मस्क की संपत्ति

क्यों रॉकेट के रफ्तार से बढ़ी एलन मस्क की संपत्ति

दअसल हर्ट्ज ग्लोबल होल्डिंग्स इंक की ओर से टेस्ला को 100000 कारों का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के कारण टेस्ला इंक के शेयर की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी हुई। इस बड़े ऑर्डर के मिलने से टेस्ला के शेयरों के दाम 14.9 फीसदी तक उछल गए और इसके भाव 1,045.02 डॉलर के लेवल पर पहुंच गए। इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ डॉलर को पार कर गया है।

 एक दिन में दौलत में बड़ा उछाल

एक दिन में दौलत में बड़ा उछाल

आपको बता दें कि टेस्ला में एलन मस्क की हिस्सेदारी 23 फीसदी है। एलन मस्क की हिस्सेदारी की वैल्यू अभी करीब 289 बिलियन डॉलर है। आपको बता दें कि ये एक्सॉन मोबिल और Nike के मार्केट वैल्यू से कई गुना ज्यादा है। इसके कारण एलन मस्क की संपत्ति एक दिन में 2.71 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई, जो ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के इतिहास में पहली बार हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+