सालभर में 5 लाख इलेक्ट्रिक कार, कीमत अमेरिका से 15 लाख सस्ती, टेस्ला जल्द लगाएगी भारत में प्लांट

Tesla In India: उद्योगपति एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला जल्द ही भारत में अपने प्लांट लगाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान टेस्ला के मालिक एलन मस्क से हुई उनकी बातचीत सकारात्मक रही है। ऐसे में ये उम्मीद लगाई जा रही है कि सब ठीक रहा तो जल्द ही भारत में टेस्ला की कारें बिकने लगेंगी।

टेस्ला भारत में एक अपना प्लांट लगाने के लिए भारत सरकार के साथ सक्रिय रूप से बातचीत कर रही है। इस रणनीतिक कदम का उद्देश्य टेस्ला को भारत में इलेक्ट्रिक कार का निर्माण करने और उन्हें अधिक किफायती कीमतों पर पेश करने में सक्षम बनाना है।

Tesla In India

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक टेस्ला की योजना सालाना 500,000 इलेक्ट्रिक व्हीकल का उत्पादन करने की है, जिसकी कीमतें 20 लाख रुपये से शुरू होंगी। यानी अमेरिका से इसकी कीमत 15 लाख रुपये कम होगी। अमेरिका में टेस्ला कार की शुरुआती कीमत 43490 डॉलर यानी करीब 35.65 लाख रुपये के आस-पास है।

अगर ये योजना सफल हुई तो भारत के उभरते इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार को काफी बढ़ावा दे सकता है। टेस्ला कंपनी इंडो-पैसिफिक रीजन में टेस्ला की कारों को एक्सपोर्ट करने की तैयारी में लगा है।

मई 2023 में ही टेस्ला ने भारत में एक स्थानीय फैक्ट्री बनाने में अपनी योजना के बारे में बात की थी। लेकिन उस वक्त बात नहीं बनी थी। माना जा रहा है कि इस बार भारत सरकार और टेस्ला के बीच बात बन सकती है क्योंकि कंपनी इस बार बेहतर योजना के साथ आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+