Tesla की भारत में एंट्री से ये 3 शेयर बन सकते हैं रॉकेट, मिल सकता है अच्छा रिटर्न
Tesla Cars in India: इलेक्ट्रिक कार बनाने के लिए दुनियाभर में मशहूर टेस्ला अब भारत में भी आने की तैयारी कर रही है। टेस्ला को भारत में कारों के चार वैरिएंट लॉन्च करने की अनुमति मिल गई है। टेस्ला अपनी मॉडल 3 या फिर मॉडल वाई को भारत में लॉन्च कर सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार टेस्ला एशिया में कारों को बेचने के लिए बड़ा निर्यात हब बनाने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि भारत में इस हब को तैयार कर सकती है और गुजरात को इसके लिए चुना जा सकता है। इस प्रस्तावित हब में 5 लाख इलेक्ट्रिक कारें हर साल बनेंगी।

जिस तरह से टेस्ला हर साल 5 लाख कारें बनाने की तैयारी कर रही है उससे साफ है कि टेस्ला भारत में एक बड़े ऑपरेशन की शुरुआत करने की योजना बना रही है। अहम बात यह है कि टेस्ला एक तरफ जहां भारत आने की तैयारी कर रही है तो दूसरी तरफ निवेशक इसके जरिए अच्छा रिटर्न करने का मौका तलाश रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी टेस्ला के भारत आने का फायदा बतौर निवेशक उठाना चाहते हैं तो हम आपके लिए मौका लेकर आए हैं।
भारत में तीन ऐसी कंपनियां हैं जो शेयर बाजार में लिस्टेंड है और इन कंपनियों के साथ टेस्ला ने कार के उपकरण खरीदने को लेकर चर्चा शुरू कर दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार इन तीनों कंपनियों के साथ टेस्ला ने करार कर लिया है और इनके साथ उपकरण को खरीदना शुरू कर दिया है।
अहम बात यह है कि यह तीनों ही कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं, लिहाजा आप इन कंपनियों में निवेश करके अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं। यहां हम आपको बता देना चाहते हैं कि किसी भी कंपनी ने निवेश करने से पहले आप अपनी रिसर्च जरूर करें, यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मुहैया कराने के उद्देश्य से लिखा गया है, यह किसी भी तरह के निवेश की सलाह नहीं है।
Sona Blw Precision Forgings Ltd
यह कंपनी मुख्य रूप से ऑटोमोटिव सिस्टम और कंपोनेंट का निर्माण करती है। यह कंपनी गियर, डिफरेंशियल असेंबली, हाइब्रिड स्टार्टर मोटर आदि बनाती है। कंपनी के राजस्व में हर साल बढ़ोत्तरी हो रही है। कंपनी ने पिछले 5 साल में 54 फीसदी का रिटर्न दिया है।
Is Sandhar Technologies
यह कंपनी भी मुख्य रूप से गाड़ियों के उपकरण को बनाती है। कंपनी की शुरुआत 1987 में हुई थी। यह कंपनी गाड़ियों के लॉक, मेटल शीट आदि बनाती है। कंपनी के शेयर की बात करें तो इस कंपनी के शेयर ने भी पिछले एक साल में 53 फीसदी रिटर्न दिया है।
Bharat Forge
यह वैश्विक प्रोद्योगिकी संचालित विनिर्माण कंपनी है। कंपनी देश की कई बड़ी कंपनियों वोल्वो, टाटा मोटर्स, महिंद्रा के साथ काम करती है। कंपनी के शेयर की बात करें तो पिछले एक साल में कंपनी 24 फीसदी का रिटर्न दिया है। जबकि पिछले 5 साल में 40 फीसदी का रिटर्न दिया है।












Click it and Unblock the Notifications