Tension Free 4 Stocks: 4 ऐसे स्टॉक जो हर साल रिटर्न के साथ देते हैं डिविडेंड, बिना टेंशन कमाइए पैसा

Tension Free 4 Stocks: शेयर बाजार में चार ऐसे स्टॉक जो ना सिर्फ आपको लगातार अच्छे रिटर्न दे सकते हैं बल्कि हर साल आपको डिविडेंड भी देते हैं।

Tension Free 4 Stocks: शेयर बाजार में हर कोई निवेश करके पैसा कमाना चाहता है, लेकिन इसमें सबसे बड़ी बाधा यह है कि इसके लिए आपको शेयर बाजार की जानकारी होना बहुत जरूरी है। जानकारी के अभाव में कई लोग या तो बाजार में निवेश नहीं कर पाते हैं या करते हैं तो भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

अच्छा डिविडेंट और रिटर्न मिलेगा

आज हम आपके लिए चार ऐसे शेयर लेकर आए हैं, जिनमे निवेश करके आप बिना किसी चिंता के आराम से पैसे बना सकते हैं। ये वो कंपनिया हैं जो अपने क्षेत्र में एकाधिकार रखती हैं और लगातार पिछले कई सालों से अच्छा करती आ रही है। लिहाजा इन शेयर में निवेश करके आप ना सिर्फ अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं बल्कि डिविडेंट भी पा सकते हैं।

Share Market

यहां गौर करने वाली बात है कि हम आपके लिए वो चार कंपनियां लेकर आए हैं जिनके फाइनेंशियल अच्छे हैं और वह अपने सेक्टर में मार्केट लीडर है। इसमे ना सिर्फ अच्छा रिटर्न बल्कि डिविडेंट भी मिलता है।

अपनी रिसर्च जरूर करें

इन कंपनियों का पिछला ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा रहा है। लेकिन किसी भी कंपनी में निवेश करने से पहले आप इसकी पड़ताल जरूर करें। यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मुहैया कराने के के लिहाज से है, यह किसी भी तरह की खरीद-बिक्री का सुझाव नहीं है।

आईटीसी (ITC)
इस शेयर की बात करें तो पिछले 20 सालों में यह लगातार ऊपर की ओर जा रहा है, हालांकि ऊपर जाने की इसकी रफ्तार कम जरूर है लेकिन यह निश्चित तौर पर निवेशकों को ना सिर्फ रिटर्न दे रहा है बल्कि हर साल डिविडेंट भी दे रहा है। फिलहाल यह 451 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

इंफोसिस
टेक जायंट इंफोसिस की बात करें तोइ इस शेयर ने पिछले तीन साल में जबरदस्त तेजी दिखाई है। हर साल इस शेयर का ग्राफ ऊपर की ओर जा रहा है। यह रिटर्न के साथ डिविडेंट भी दे रहा है। फिलहाल इंफोसिस लिमिटेड का शेयर 1299 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

एचसीएल टेक
एक और टेक जायंट कंपनी एचसीएल भी निवेशकों के लिए फायदे का सौदा है। इस शेयर का ग्राफ भी हर साल ऊपर जा रहा है। रिटर्न के साथ यह कंपनी निवेशकों को रिटर्न भी दे रही है। फिलहाल यह 1167 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

Embassy Office Parks REIT
इस कंपनी की बात करें तो यह मुख्य रूप से रियल स्टेट इन्वेस्ट करने वाली कंपनी है। यह कंपनी पैसों को इन प्रॉपर्टी में निवेश करती है और इससे आने वाले किराए को निवेशकों के साथ साझा किया जाता है। यह कंपनी निवेशकों को डिविडेंट देती है। फिलहाल इस कंपनी का शेयर 294 पर ट्रेड कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+