अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 1GB डेटा के साथ ये हैं प्लान, जानें आपके लिए कौन सा बेस्ट
रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए आइडिया, वोडाफोन, एयरटेल, बीएसएनएल जैसी तमाम टेलिकॉम कंपनियों ने बेहतरीन प्लान लॉन्च कर दिए है।
नई दिल्ली। रिलायंस जियो के मार्केट में उतरने के बाद से टेलिकॉम कंपनियों के बीच प्राइस वॉर छिड़ा हुआ है। हर कंपनी खुद को दूसरों से बेहतर साबित करने के चक्कर में एक से बढ़कर एक प्लान ला रही है। रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए आइडिया, वोडाफोन, एयरटेल, बीएसएनएल जैसी तमाम टेलिकॉम कंपनियों ने बेहतरीन प्लान लॉन्च कर दिए है। इन प्लान्स के तहत आपको 1 जीबी डेटा प्रतिदिन और अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। आइए आपको बताते हैं कि आपके लिए कौन-सा प्लान ज्यादा बेहतर है।

जियो का अनलिमिटेड प्लान
रिलायंस जियो ने अनलिमिटेड कॉलिंग और 1 जीबी डेटा के साथ 3 प्लान लॉन्च किए है। जियो के 399 रुपये के प्लान में आपको अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग के साथ रोजाना 1जीबी डेटा मिलता है, जिसकी वैलिटिडी 84 दिनों की होगी। वहीं 349 रुपये के प्लान में कॉलिंग के साथ 1 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है। इसकी वैधता 56 दिनों की होगी। जबकि 96 रुपये के प्लान की वैधता 7 दिनों की होगी।

वोडाफोन का प्लान
वोडाफोन इंडिया ने अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 1जीबी डेटा के लिए 348 रुपये का प्लान लॉन्च किया। लेकिन इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी।

आइडिया के पास दो प्लान
अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ आइडिया ने दो प्लान लॉन्च किया है। पहला प्लान 347 रुपये का है, जिसके तहत अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स के साथ रोजाना 1 जीबी डेटा मिलेगा, इसकी वैधता 28 दिनों की होगी। वहीं 357 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1 जीबी 2जी/3जी/4जी डेटा मिलेगी, जिसकी वैधता 28 दिनों की होगी। खास बात की इसमें रोमिंग की सुविधा मिलेगी।

बीएसएनएल भी दौड़ में
बीएसएनएल ने 429 रुपये का प्लान पेश किया है, जिसमें प्रीपेड यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर फ्री लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग के साथ 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दी जाती है। इस प्लान की वैधता 90 दिनों की होती है।












Click it and Unblock the Notifications