Tata Tech IPO को मिली सेबी की हरी झंडी तो टाटा मोटर्स का शेयर हुआ रॉकेट

Tata Tech IPO: टाटा ग्रुप तकरीबन 20 साल के बाद आईपीओ लेकर आ रहा है। कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीस जोकि ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स की सब्सिडरी है, उसका आईपीओ लेकर आ रही है। सेबी ने इस आईपीओ को को स्वीकार कर लिया है और इसे अपनी अनुमति दे दी है।

जिस तरह से सेबी ने टाटा टेक्नोलॉजीस के आईपीओ को अनुमति दी है उसके बाद टाटा मोटर्स के शेयर में उछाल देखने को मिला है। टाटा मोटर्स के शेयर में आज 17 रुपए से अधिक का उछाल देखने को मिला है। कंपनी का शेयर 584 रुपए के पार हो गया है।

tata motors

आज जब बाजार खुला तो टाटा मोटर्स का शेयर 570 रुपए पर खुला था, जिसके बाद आज इसमे जबरदस्त तेजी देखने को मिली। शेयर दोपहर 12.22 बजे तक 584.70 अंक पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी में निवेशक रुचि दिखा रहे हैं और भारी वॉल्यूम में इसमे ट्रेड देखने को मिल रहा है।

जिस तरह से टाटा टेक का आईपीओ बाजार में आ रहा है उसके बाद लगातार टाटा ग्रुप का शेयर चर्चा में बना हुआ है, निवेशक इसमे लगातार अपना भरोसा जता रहे हैं। जो ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टर मार्च माह में जमा किया गया है उसके अनुसार टाटा टेक आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल पर है, जिसे टाटा मोटर्स बेच रही है।

टाटा मोटर्स 9.57 करोड़ इक्विटी शेयर बेच रही है, जोकि कंपनी के पेडअप कैपिटल शेयर का तकरीबन 23.60 फीसदी है। 23 फीसदी शेयर की बिक्री के साथ टाटा मोटर्स ने कंपनी में 8.11 करोड़ रुपए यानि 20 फीसदी स्टेक को रिलीज कर रही है।

इसके अलावा अल्फा टीसी होल्डिंग्स भी 97.16 लाख शेयर यानि 2.40 फीसदी, टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड 48.58 लाख इक्विटी शेयर यानि 1.20 फीसदी शेयर को रिलीज करने जा रही है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इस आईपीओ के साइज की जानकारी नहीं दी है।

स्टॉक मार्केट के एक्सपर्ट ने बताया कि टाटा टेक का आईपीओ में टाटा मोटर की हिस्सेदारी भी है, टाटा मोटर 100 फीसदी ओएफएस को ऑफर कर रहा है। इसका मतलब यह है कि इससे टाटा मोटर्स की बैलेंस शीट मजबूत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+