Tata Motors के यात्री वाहन खरीदने का है प्लान, तो ना करें देरी, जल्द बढ़ेंगी कीमतें
यात्री वाहनों की कीमत को लेकर टाटा मोटर्स ने अहम निर्णय लिया है। अगले कुछ दिन में कंपनी ईवी समेत अपने कई वाहनों की कीमत बढ़ाने जा रही है।
Tata Motors Price Hike: टाटा मोटर्स ने सोमवार (3 जुलाई) को अपनी यात्री वाहनों को लेकर बड़ी घोषणा की है। कंपनी जल्द ही अपने ईवी (इलेक्टिक व्हीकल) समेत अन्य यात्री वाहनों की कीमतें बढ़ाने जा रही हैं। अपने एक बयान के अनुसार टाटा मोटर्स की इसकी खास वजह भी बताई है। जिसमें कहा गया कि कंपनी अपने सभी यात्री वाहनों के मॉडल और वेरिएंट्स में औसत 0.6 प्रतिशत की वृद्धि करने जा रही है।
टाटा मोटर्स ने अपने बयान में सोमवार ( 3 जुलाई) को कहा कि कंपनी दो सप्ताह बाद अपने ईवी समेत सभी यात्री वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी करेगी। वाहनों में मूल्य वृद्धि 17 जुलाई से प्रभावी हो जाएगी। अपने इस निर्णय की वजह बताते हुए टाटा मोटर्स ने कहा कि कीमत में वृद्धि पिछली इनपुट लागत की भरपाई करने के लिए की जा रही है। नई कीमतें 16 जुलाई, 2023 तक की गई बुकिंग और 31 जुलाई, 2023 तक डिलीवरी पर प्रभावी नहीं होंगी।













Click it and Unblock the Notifications