टाटा मोटर्स ने बढ़ाए कारों के दाम, आज से ही लागू होंगे बढ़े हुए रेट, जानिए कितनी बढ़ी कीमत
नई दिल्ली, 23 मार्च। अगर आप टाटा मोटर्स के वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अब आपको इसके लिए ज्यादा कीमत अदा करनी होगी। कंपनी ने अपने सभी यात्री वाहनों की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की है। कीमतों में यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगा।
Recommended Video

1.1 प्रतिशत बढ़ेंगे पैसेंजर वाहन के दाम
टाटा मोटर्स ने हालांकि अभी यह नहीं बताया है कि सभी अलग-अलग कार मॉडलों की कीमतों में कितनी वृद्धि की जाएगी लेकिन यह स्पष्ट किया है कि कारों के सभी मॉडल की कीमतों में 1.1 प्रतिशत की औसत वृद्धि की जाएगी। यह भी अभी पता नहीं चला है कि क्या टाटा मोटर्स अपने उन ग्राहकों को इससे कुछ छूट देगी जिन्होंने पहले ही कार की बुकिंग कर रखी है।

एक महीने से कम समय में दूसरी वृद्धि
एक महीने से कम समय में टाटा मोटर्स ने दूसरी बार कीमतों में वृद्धि की है। इसके पहले टाटा ने कमर्शियल वाहनों की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की थी। 22 मार्च को टाटा मोटर्स ने घोषणा की थी कि वह 1 अप्रैल से अपने वाणिज्यिक वाहन की कीमतों में 2 से 2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगी जो मॉडल और संस्करण के आधार पर होगी।

बताई कीमतों में वृद्धि की वजह
भारत के सबसे बड़े वाणिज्यिक वाहन निर्माता ने स्टील, एल्युमीनियम और अन्य कीमती धातुओं जैसी वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के अलावा अन्य कच्चे माल की उच्च लागत को कीमत बढ़ाने के मुख्य कारणों में बताया है। कंपनी ने कहा कि बढ़ती लागत के चलते कंपनी कीमतों में वृद्ध करने के लिए बाध्य है।

दूसरी कंपनियों ने भी बढ़ाए दाम
कंपनी ने बयान में कहा है 'हालांकि कंपनी ने बढ़ी हुई लागत के एक महत्वपूर्ण हिस्से को विनिर्माण के विभिन्न स्तरों पर समायोजित करने के लिए कार्रवाई शुरू की है लेकिन इनपुट लागत में तेज वृद्धि ने कीमतों में वृद्धि को आनिवार्य बना दिया है।'
कीमतों में वृद्धि करने वाली टाटा मोटर्स अकेली कंपनी नहीं है। मारुति सुजुकी, महिंद्रा, वोल्वो, एमजी, फोर्स मोटर्स, जीप और निसान जैसी कंपनी हाल ही में कीमतों में वृद्धि की घोषणा कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications