अब Airtel का नेटवर्क यूज करेंगे टाटा Docomo के यूजर्स, लॉन्च किया 179 रुपये का प्लान
नई दिल्ली। टेलीकॉम ऑपरेटर टाटा डोकोमो के यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर है। टाटा डोकमो, एयरटेल से हुए एक समझौते के बाद अपने यूजर्स को इन दिनों एक एसएमएस भेज रहा है जिसमें यूजर्स को बेहतर नेटवर्क का लाभ उठाने के लिए एयरटेल का नेटवर्क चुनने को कहा जा रहा है। इसके साथ ही डोकोमो ने अपने यूजर्स के लिए 179 रुपये का एक प्लान भी लॉन्च किया है।

सिर्फ एयरटेल 3G नेटवर्क की मिलेगी सुविधा
यूजर्स को भेजे गए मैसेज में टाटा डोकोमो ने कहा है, 'हमने अपने नेटवर्क को अपग्रेड किया है। अगर आप अपने नंबर को यूज नहीं कर पा रहे हैं तो आप अपने फोन की नेटवर्क सेटिंग में जाकर मैनुअली एयरटेल का नेटवर्क चुन कर हमारी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।' हालांकि डोकोमो यूजर्स को एय़रटेल 4जी नहीं, बल्कि सिर्फ एयरटेल 3जी नेटवर्क का ही लाभ मिलेगा।

लॉन्च किया 179 रुपये का प्लान
टाटा डोकोमो ने इसके साथ ही अपने यूजर्स के लिए 179 रुपये का एक शानदार प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान को टाटा डोकोमो ने हैप्पी न्यू ईयर प्लान का नाम दिया है। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों तक हर रोज 1जीबी 3G डाटा मिलेगा। साथ ही किसी बी नेटवर्क पर अनिलिमिटेड फ्री लोकल, एसटीडी औऱ रोमिंग कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

एयरटेल में टाटा डोकोमो का होगा विलय
बता दें कि रिलायंस जियो के मार्केट में आने के बाद से टेलीकॉम सेक्टर में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। जियो के एक से बढ़कर धमाकेदार प्लान ने टेलीकॉम कंपनियों को काफी झटके दिए। जियो के आने से पहले मार्केट में जहां 11 कंपनियां थी वहीं आज सिर्फ 6 टेलीकॉम कंपनिया बची है। कुछ कंपनियों ने अपने को बचाने के लिए विलय का सहारा लिया। इसी क्रम में टाटा डोकोमो ने बीते अक्टूबर माह में एयरटेल में विलय होने की घोषणा की थी। इससे पहले आइडिया ने भी वोडाफोन में विलय होने की घोषणा की थी।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications