छंटनी के दौर में TCS ने जीत लिया कर्मचारियों का दिल, सैलरी करेगा दोगुनी, ये है खास वजह
Tata consultancy services ने कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत उनकी सैलरी दोगुनी की जाएगी।

प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले लोग बड़े मुश्किल वक्त से गुजर रहे। गूगल, फेसबुक, ट्विटर जैसी दुनिया की दिग्गज कंपनियां लगातार छंटनी कर रहीं, तो कई जगहों पर कर्मचारियों का इंक्रीमेंट नहीं हो रहा। इस बीच टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने ऐसा फैसला लिया, जिसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही।
टीसीएस अपने कर्मचारियों का वेतन दोगुना करने की योजना बना रही है। इसके साथ ही सैलरी में असमानता को भी दूर किया जाएगा। कंपनी के इस फैसले की चर्चा दुनियाभर में हो रही। साथ ही सभी टाटा ग्रुप की तारीफ कर रहे।
टीसीएस के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी मिलिंद लक्कड़ ने मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में इसके बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में इस सेक्टर ने काफी कुछ झेला, लेकिन अब इंडस्ट्री उससे बाहर निकल रही। इस वजह से योग्य कर्मचारियों की मांग तेजी से बढ़ रही है।
लक्कड़ के मुताबिक कई कंपनियां कर्मचारियों को दो से तीन गुना तक पैकेज ऑफर कर रहीं। इस वजह से कर्मचारियों की सैलरी में असमानता हो रही। इसको देखते हुए वो कर्मचारियों के अच्छे के लिए काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले दो साल मुश्किलों भरा था। कई लोगों ने ज्यादा सैलरी मिलने पर कंपनी छोड़ी, जबकि कुछ रुके रहे। उन्होंने कई लोगों को हायर किया, लेकिन उनका इंक्रीमेंट कम था, ऐसे में अब वो कर्मचारियों को हुए नुकसान की भरपाई की योजना बना रहे हैं।
वहीं टीसीएस में कर्मचारियों के छोड़ने का दौर अभी भी जारी है। जिसे रोकने के लिए कंपनी बड़े कदम उठा रही। इसके तहत हायरिंग तो की जा रही, साथ ही कर्मचारियों को सैलरी दोगुनी करने का मौका दिया जा रहा। लक्कड़ के मुताबिक जूनियर लेवल कर्मचारियों को 100 प्रतिशत क्वाटर्ली वेरिएबल पे देना की योजना पर काम हो रहा।
Recommended Video
हर साल होने वाले इंक्रीमेंट पर उन्होंने कहा कि कंपनी ने 12-15 प्रतिशत, 8 प्रतिशत, 5 प्रतिशत और 1.5 प्रतिशत इंक्रीमेंट दिया है।












Click it and Unblock the Notifications