मोबाइल की इस सेटिंग को छेड़ने पर हो सकती है 3 साल की जेल!

नई दिल्ली। नया मोबाइल हाथ में आते ही अधिकतर लोग उसकी सेटिंग को बदल-बदल कर देखते हैं कि आखिर इस फीचर से क्या होता है। अगर आप भी अपने फोन की सेटिंग से छेड़छाड़ करते हैं तो इससे आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे।

न छेड़ें ये सेटिंग

न छेड़ें ये सेटिंग

हर मोबाइल का एक आईएमईआई नंबर होता है। आजकल देखा जा रहा है कि सेटिंग में छेड़छाड़ करके आईएमईआई नंबर बदल दिया जा रहा है। टेलिकॉम मंत्रालय जल्द ही एक ऐसा नियम बनाने में जुटा है, जिसके तहत अगर आपने इसकी सेटिंग के साथ छेड़छाड़ की तो आपको 3 साल तक की जेल भी हो सकती है।

किस काम आता है ये नंबर?

किस काम आता है ये नंबर?

आपको बता दें कि हर मोबाइल फोन का एक आईएमईआई यानी इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी नंबर होता है। इसकी मदद से न सिर्फ आपके चोरी हुए मोबाइल को खोजने में मदद मिलती है, बल्कि देश की सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी यह नंबर बहुत ही अहम होता है। इस नंबर की मदद से उससे किए गए फोन और उनके समय आदि को ट्रैक किया जा सकता है।

ये भी जानना जरूरी

ये भी जानना जरूरी

टीईआरएम के मुताबिक मौजूदा समय में देश में करीब 18 हजार ऐसे मोबाइल हैंडसेट हैं, जिनका आईएमईआई नंबर एक ही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार मोबाइल कंपनियों को पहले ही आदेश दे चुकी है कि बिना आईएमईआई वाले मोबाइल बाजार में न उतारे जाएं। छेड़छाड़ रोकने के इस नए कानून के बन जाने से मोबाइल चोरी की घटनाएं भी काफ हद तक कम हो जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+