फ्लॉप हुई 'थप्पड़', बौखलाए अनुभव सिन्हा ने सोशल मीडिया पर आलोचकों को दी गंदी गालियां

मुंबई। तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म का कलेक्शन लो रहा। दर्शकों ने फिल्म को नकार दिया, लेकिन ये सब फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा को बर्दाश्त नहीं हुआ। अनुभव सिन्हा फिल्म की आलोचना करने वालों पर इतने बौखलाएं कि उन्होंने सोशल मीडिया पर गालियां देना शुरू कर दिया। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी गलती के लिए माफी भी मांगी।

 थप्पड़ को लोगों ने किया नापसंद

थप्पड़ को लोगों ने किया नापसंद

फिल्म 'थप्पड़' रिलीज हो चुकी है। जितनी अपेक्षा की जा रही थी, फिल्म वैसा काम नहीं कर पाई। फिल्म में तापसी की एक्टिंग तो दमदार है, लेकिन वो अपने अकेले के दम पर कहानी को खींच नहीं पाई। दर्शकों ने फिल्म को नकार दिया। फिल्म की कमाई कम रही। बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, लेकिन फिल्म के निर्देशख अनुभव सिन्हा इसे बर्दाश्त नहीं कर पाए और बौखला गए हैं। अनुभव ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की आलोचना करने वालों को खरी-खोटी सुना दी। गंदी गालियां तक दे डाली।

 थप्पड़ की आलोचना से बौखलाए अनुभव

थप्पड़ की आलोचना से बौखलाए अनुभव

फिल्म पर नेगेट‍िव कमेंट्स करने वालों पर नाराजगी जाहिर करते हुए अनुभव ने लिखा कि आपकी जानकारी के लिए ये बता दूं कि मैं अपने पैसों से अपनी फिल्में बनाता हूं या फिर अपने जानने वालों के पैसों से। मैं लोगों के प्यार के लिए फिल्में बनाता । उन्होने कई ट्वीट किए और फिल्म की आलोचना करने वालों को खूब सुनाया। उनकी भाषा बिगड़ गई और उन्होंने आलोचकों को गालियां दे दी। लोगों ने अनुभव की इस हरकत पर काफी नाराजगी जताई।

 मांगनी पड़ी माफी

मांगनी पड़ी माफी

अनुभव सिन्हा के ट्वीट के बाद कुछ लोगों ने उनकी आलोचना की कि और कि हम आपके काम की तारीफ करते हैं, गाली-गलौज की नहीं। ऐसा लिखते ही अनुभव को भी अपनी गलती का अहसास हुआ। उन्होंने फौरन सभी से माफी मांगी। गौरतलब है कि थप्पड़ को लोगों ने बहुत पसंद नहीं किया। पहले हफ्ते में फिल्म ने केवल 21 करोड़ रुपए की कमाई की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+