मंदी की आहट, इस कंपनी ने एक ही झटके में 8000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
मंदी की आहट, इस कंपनी ने एक ही झटके में 8000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
नई दिल्ली। हाल ही में एलन मस्क की कंपनी टेस्ला( Tesla) ने अपने कैलिफॉर्निया ब्रांच से 200 कर्मचारियों की छुट्टी कर दी। वहीं अब स्विजरलैंड की बड़ी फॉर्मा कंपनी नोवार्टिस( Novartis) ने बड़ा फैसला लेते 8000 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। स्विस फॉर्मा कंपनी ने अपने दुनियाभर के ब्रांच से तकरीबन 8000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने कॉस्ट कटिंग और री-स्क्रक्चरिंग पुश का हवाला देते हुए बड़ी संख्या में ये छंटनी की है। नोवार्टिस ने अपने बयान में कहा है कि इंटनी को लेकर पहले ही जानकारी दी गई थी और अप्रैल में ही इसकी घोषणा की गई थी कि दुनियाभर के अपने ब्रांच से कंपनी 7 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करेगी। दुनियाभर में इस कंपनी के 180000 कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी ने अप्रैल महीने में ही इस छंटनी के संकेत दिए थे। मंगलवार को कंपनी ने अपने अलग-अलग ब्रांचों से करीब 8000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने अपने स्विटजरलैंड ब्रांच से 11600 कर्मचारियों में से 1400 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। कंपनी ने कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में लिखा कि छंटनी की ये प्रक्रिया कंपनी के री स्ट्रक्चरिंग पुश का हिस्सा है, जिसे करना जरूरी है। कंपनी ने लिखा है कि कई बार कठोर फैसले लेने पड़ते हैं ताकि कंपनी को बढ़ाया जा सके। कंपनी का लक्ष्य 2024 तक 1 अरब डॉलर की बचत का है, जिसके लिए उसे कुछ सख्त कदम उठाने होंगे।












Click it and Unblock the Notifications