RBI के एक्शन के बाद Paytm में भूचाल, अब CEO-MD सुरिंदर चावला ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह?
Paytm CEO Surinder Chawla Resign: भारतीय रिजर्व बैंक के एक्शन के बाद परेशानी में फंसी पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) में कुछ भी सही नहीं चल रहा है। चौतरफा मुश्किलों से घिरे पेटीएम को अब एक और बड़ा झटका लगा है।
अभी एक महीने से ज्यादा कुछ वक्त हुआ पहले फरवरी के लास्ट में Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने PPBL के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था। इस के बाद अब पेटीएम पेमेंट्स बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और सीईओ सुरिंदर चावला (Surinder Chawla) ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है।

कंपनी में यह उथल-पुथल RBI के पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर कई कड़े प्रतिबंध लगाने के सामने सामने आ रही है। पेटीएम ने मंगलवार को कहा कि सुरिंदर चावला ने "व्यक्तिगत कारणों से" उसकी बैंकिंग इकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया है।
कंपनी ने बताया कि इस्तीफा 26 जून से प्रभावी होगा। इसी के साथ कंपनी ने कहा कि सुरिंदर चावला ने यह इस्तीफा पर्सनल वजहों और बेहतर करियर के लिए दिया है।
पर्सनल कारणों से दिया इस्तीफा
पेटीएम पेमेंट्स बैंक की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस (पेटीएम) ने मंगलवार को नियामक फाइलिंग में कहा, "पीपीबीएल के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ सुरिंदर चावला ने पर्सनल कारणों से और बेहतर करियर की संभावनाएं तलाशने के लिए 8 अप्रैल, 2024 को अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्हें 26 जून, 2024 के बाद पीपीबीएल से मुक्त कर दिया जाएगा।"
पिछले साल जनवरी में किया था ज्वाइन
बता दें कि सुरिंदर चावला पिछले साल जनवरी में ही कंपनी से जुड़े थे। हालांकि इस्तीफे के बाद चावला के किसी संभावित उत्तराधिकारी पर किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है। इधर, बैंकिंग इकाई के खिलाफ आरबीआई के आदेश के बाद से पेटीएम के शेयरों में लगभग 50% की गिरावट आई है। वे मंगलवार को 2% कम पर बंद हुए।












Click it and Unblock the Notifications