Adani Group Case: सुप्रीम कोर्ट में फिर टली अडानी ग्रुप मामले की सुनवाई, SEBI के सामने आई यह चुनौती
Supreme Court on Adani Case: अडानी-हिंडनबर्ग मामले में सेबी द्वारा प्रस्तुत स्थिति रिपोर्ट के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई एक बार फिर से टाल दी है। भारत के मुख्य न्यायाधीश के नेतृत्व वाली संविधान पीठ अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई जारी रखेगी।
बता दें कि इससे पहले सेबी (SEBI) ने 25 अगस्त को अडानी ग्रुप पर हिंडनबर्ग रिसर्च की तरफ से लगाए गए आरोपों पर अपनी स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। इसके बाद शीर्ष अदालत ने इसकी सुनवाई 29 अगस्त को रखी थी लेकिन आज एक बार फिर से यह सुनवाई टल गई।

सेबी के सामने अब यह चुनौती
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टलने के बाद सेबी (SEBI) के लिए एक और बड़ी चुनौती सामने आई है कि उसे पांच 'टैक्स हेवन' देशों के जवाब पर इंतजार करने के लिए कहा गया है। यानी जब तक पांच टैक्स हेवेन देश इसपर पूरी से जवाब नहीं दे देते तब तक इसकी पूरी तरह से जांच रिपोर्ट तैयार करना मुश्किल है।
25 अगस्त को सुनवाई में सेबी ने बड़ा दावा किया था
सेबी (SEBI) की तरफ से 25 अगस्त को प्रस्तुत की गई रिपोर्ट में उच्चतम न्यायालय में दावा किया गया कि अडानी ग्रुप के खिलाफ दो आरोपों को छोड़कर सभी आरोपों की जांच पूरी कर ली गई है। अडानी ग्रुप की कंपनियों में निवेश करने वाली विदेशी कंपनियों के असली मालिकों के बारे में पांच देशों से जानकारी आने का इंतजार है।
हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप पर लगाए थे गंभीर आरोप
दरअसल, हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप में निवेश के रिकॉर्ड धोखाधड़ी, स्टॉक मूल्य में हेरफेर और टैक्स हेवन के अनुचित उपयोग का आरोप लगाया था। इसके बाद अडानी के शेयर तेजी से नीचे गिरे थे। एक समय अडानी ग्रुप का शेयर 150 बिलियन अमरीकी डालर के करीब मिट कर रह गया।












Click it and Unblock the Notifications