Sukanya Samriddhi Yojana: बेटियों के भविष्य की चिंता होगी खत्म, हर खर्च के लिए मिलेगा पैसा
Sukanya Samriddhi Yojana: भारत सरकार की इस योजना के तहत बेटियों के भविष्य को किया जा सकता है सुरक्षित, जानिए इस योजना से जुड़े हर सवाल का जवाब।

Sukanya Samriddhi Yojana: बेटियों के भविष्य़ को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार ने खास योजना की शुरुआत की है, जिसका नाम सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) है। इस योजना के तहत माता-पिता अपनी बेटी का एक खाता खुलवा सकते हैं और हर महीने एक सुनिश्चित राशि जमा करके एक तय समय पर अच्छा रिटर्न बेटी के लिए हासिल कर सकते हैं।
बेटियों का भविष्य होगा सुरक्षित
सुकन्या समृद्धि योजना की बात करें तो यह एक लंबी अवधि की योजना है। इसमे निवेश करके माता-पिता बेटी की उच्छ शिक्षा में होने वाले खर्च से मुक्त हो सकते हैं, साथ ही बेटी की शादी के खर्च को भी इस निवेश के जरिए सुरक्षित कर सकते है। इस योजना के तहत सरकार माता-पिता को कई तरह के लाभ भी दे रही है, जिससे उन्हें इस योजना में निवेश करना और भी लाभ का सौदा होगा।
ब्याज दर 8 फीसदी
भारत सरकार ने मौजूदा तिमाही के लिए सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर को बढ़ाकर 7.6 फीसदी से 8 फीसदी कर दिाय है। इस योजना की बात करें तो यह 21 साल के लिए खुलती है। लेकिन माता-पिता को इस योजना के तहत सिर्फ 15 साल ही पैसा जमा करना होता है बाकि के छह साल अकाउंट में कोई पैसा जमा नहीं करना होगा। इस योजना के तहत 10 साल से कम उम्र की ही बेटियों का खाता खोला जा सकता है।
न्यूनतम 250, अधिकतम 1.50 लाख रुपए की किश्त
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता माता-पिता के नाम से ही खुलता है। इस योजना के तहत न्यूनतम 250 रुपए और अधिकतम 1.50 लाख रुपए तक निवेश किया जा सकता है। इस योजना में 80सी के तहत आयकर में छूट मिलती है। हालांकि इस योजना की शुरुआत में इसे 2 बेटियों के खाते पर भी यह छूट मिलती थी, लेकिन अब इसे एक बेटी तक ही सीमित कर दिया गया है। यानि एक बेटी के खाते पर ही 80 सी के तहत छूट मिलेगी।
किसी तरह का टैक्स नहीं
हालांकि जुड़वा बेटियां होने पर दोनों के खाते पर 80 सी के तहत छूट मिलेगी। इसके अलावा मैच्योर होने पर कुल राशि पर कोई कर नहीं देना होगा, ना ही ब्याज पर कोई कर देना होगा। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता आप किसी भी पोस्ट ऑफिस की शाखा या बैंक में खुलवा सकते हैं। इस खाते में आप कैश, चेक, डीडी आदि तरीकों से पैसा जमा करा सकते हैं।
18 साल की होने पर आधी राशि निकाली जा सकती है
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जब लड़की की उम्र 21 साल की होती है तो यह स्कीम मैच्योर हो जाती है। वहीं बेटी की उम्र 18 साल होने पर इस खाते से आधी राशि को पढ़ाई के खर्च के लिए निकाला जा सकता है। वहीं 21 साल पूरे होने पर पूरी राशि को निकाला जा सकता है। फरवरी 2023 तक इस योजना के तहत अबतक कुल 3 करोड़ खाते खोले जा चुके हैं। इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने 2015 में की थी जिसका मुख्य उद्देश बेटियों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना था।
4343071 रुपए ब्याज मिलेगा
उदाहरण के तौर पर अगर कोई माता-पिता हर महीने अपनी बेटी के लिए 12500 रुपए इस योजना के तहत जमा करते हैं तो वह एक साल में कुल 1.50 लाख रुपए जमा करते हैं। यानि 15 साल में वह कुल 2250000 रुपए जमा करेंगे। पुरानी दर यानि 7.6 फीसदी के हिसाब से 21 साल के बाद कुल 4343071 रुपए मिलेंगे, जबकि नई दर से 6593071 रुपए मिलेंगे। यानि इस योजना के तहत कुल जमा राशि 22.50 लाख रुपए होगी, जिसपर अभिभावकों को 2044 में 4343071 रुपए ब्याज मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications