मार्केट में 'मंगल': निफ्टी हुआ 10 हजार पार

शेयर बाजार में जबरदस्त बढ़ोत्तरी, बीएसई और निफ्टी ने हासिल किया जबदस्त गेन, निफ्टी पहली बार 10,000 के पार

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार लगातार एक के बाद एक कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।आज एनएसई निफ्टी ने कीर्तिमान स्थापित करते हुए 10,000 के आंकड़े को पार कर दिया। यही नहीं पहली बार ऐसा है जब बीएसई सेंसेक्स ने 32,374.30 का आंकड़ा छुआ है। बाजार ने आज खुलते हुए जबरदस्त उछाल दिखाया और लोगों ने मेटल, बैंकिंग, रिएलिटी और एफएमसीजी के शेयर्स की जमकर खरीददारी की।

bse

निफ्टी की 50 लिस्टेड इश्यू ने 10 हजार का आंकड़ा पार किया और 44.90 अंकों की बढ़त हासिल की और निफ्टी ने आज 0.45 फीसदी की मजबूती दिखाई। निफ्टी आजतक के अपने शीर्ष स्तर 10,011.30 पर पहुंचा, इसने अपने पुराने रिकॉर्ड 9,9982.05 को भी आज तोड़ दिया, जोकि सोमवार को अबतक का शीर्ष स्तर था।

बीएसई ने भी तोड़ा पुराना रिकॉर्ड

शेयर बाजार के इस रुख के बारे में ब्रोक्रस का कहना है कि स्थिर कैपिटल की बढ़ोत्तरी और बड़े स्तर पर रिटेल में निवेश के चलते शेयर बाजार ने जबरदस्त बढ़ोत्तरी दिखाई है। इसके साथ ही बड़े स्तर पर ब्लुचिप कंपनियों में भी लोगों ने खरीददारी की है। वहीं बीएसई ने भी जबरदस्त बढ़ोत्तरी दिखाते हुए 128.43 की बढ़त हासिल की और 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ खुला। बीएसई का भी यह अबतक का उच्चतम आंकड़ा है। बीएसई ने अपने पुराने रिकॉर्ड 32320.86 को तोड़ते हुए आज 32374.30 का आंकड़ा छुआ।

इन कंपनियों को हुआ जबरदस्त लाभ

एक तरफ जहां कयास लगाए जा रहे हैं कि आरबीआई रेट्स में कमी करेगा,तो दूसरी तरफ इस उम्मीद के साथ लोगों ने जमकर निवेश किया है ताकि उन्हें अधिक से अधिक लाभ मिल सके। बाजार में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली कंपनियों में हीरो मोटोकोर्प, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, पॉवर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, एनटीपीसी, बजाज ऑटो, एसबीआई, डॉ रेड्डी, अडानी पोर्ट्स, आदि हैं, इनकी खरीद में 1.28 फीसदी की बढ़ोत्तरी आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+