Stock Market : खुलते ही सेंसेक्स 11 अंक गिरा
Stock Market : शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआत तो मामूली तेजी के साथ हुई, लेकिन कुछ ही देर में बाजार लाल निशान पर कारोबार करने लगा। खुलने के कुछ ही देर बाद जहां सेंसेक्स करीब 11 अंक गिरकर 36363 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी करीब 9 अंक गिरकर 10897 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। ध्यान रहे कि गुरुवार को शेयर बाजार मामूली तेजी के साथ बंद हुआ था। वहीं आज डॉलर के मुकाबल आज रुपये की करीब 13 पैसे कमजोर शुरुआत हुई है।

आज सुबह सेंसेक्स के टॉप गेनर
-Reliance का शेयर करीब 10 रुपये की मजबूती के साथ 1,144.00 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
-Power Grid Corp का शेयर करीब 1 रुपये की मजबूती के साथ 195.50 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
-ONGC का शेयर करीब 1 रुपये की मजबूती के साथ 146.05 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
-Tata Steel का शेयर करीब 3 रुपये की मजबूती के साथ 475.30 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
-ICICI Bank का शेयर करीब 2 रुपये की मजबूती के साथ 374.75 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स के सुबह के टॉप लूजर्स
-Sun Pharma का शेयर आज करीब 41 टूट कर 386.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
-Yes Bank का शेयर करीब 3 रुपये टूट कर 198.55 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
-Bharti Airtel का शेयर करीब 3 रुपये टूटकर 329.20 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
-HUL का शेयर करीब 12 रुपये टूटकर 1,737.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
-Axis Bank का शेयर आज करीब 4 रुपये टूटकर 672.00 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
रुपये की कमजोर शुरुआत
Forex Market : विदेशी मुद्रा बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले खुलते ही रुपया करीब 13 पैसे टूट गया। आज रुपये की शुरुआत 71.17 रुपये के स्तर पर हुई। कल रुपये में 20 पैसे की मजबूती दर्ज की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications