Stock Market : शेयर बाजार में सुनामी! 1100 अंक गिरा सेंसेक्स, अडानी के 90 हजार करोड़ स्वाह
Sensex crash भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को सुनामी देखने को मिली। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार तेजी के साथ तो खुला लेकिन उसे भी तेजी से गोते लगाते नजर आया। अचानक से शेयर मार्केट में शुरू हुई गिरावट ने निवेशकों का लाखों करोड़ डुबो दिया।
बुधवार को बीएसई सेंसेक्स में 1100 अंक से अधिक गिरावट देखने मिली, जबकि निफ्टी भी 200 अंक से अधिक गिरा है। स्मॉलकैप इंडेक्स में 5 फीसदी से अधिक गिरावट आई है। इस गिरावट में अडानी के 90 हजार करोड़ रुपए डूब गए।

सेंसेक्स 1100 अंक से अधिक गिरकर 72,000 के स्तर से पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी आज 1% से अधिक गिर गया। यह दिसंबर 2022 के बाद इसमें एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट है। जिसमें 5% की गिरावट आई, जबकि मिडकैप में 3% की गिरावट आई। माइक्रोकैप और एसएमई स्टॉक सूचकांक लगभग 5% तक गिरे। इसके साथ बीएसई-सूचीबद्ध सभी शेयरों का बाजार पूंजीकरण ₹12 लाख करोड़ कम हो गया। वर्तमान में यह 374 लाख करोड़ है।
इस गिरावट के बीच गौतम अडानी समूह की कंपनियों को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा है। अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स और अडानी ग्रीन सहित समूह के शेयरों में बुधवार को 5% से 13% की भारी गिरावट देखी गई। ट्रेडिंग के दौरान समूह के सभी 10 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।
अडानी ग्रीन एनर्जी करीब 9% फिसल गया, तो अडानी टोटल गैस 7%,अडानी एंटरप्राइजेज 6%, अडानी विल्मर 4%, अडानी पोर्ट 5%, अडानी ग्रीन सॉल्यूशन 4.5% और अडानी पावर 5% तक टूटकर कारोबार कर रहा था। इसके चलते दोपहर तक, अडानी ग्रुप की मार्केट वैल्यू करीब 90,000 करोड़ रुपये कम हो गई थी। सबसे अधिक गिरावट अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में देखने को मिली
अडानी एंटरप्राइजेज के लिए यह गिरावट का लगातार सातवां दिन है। हालांकि, यह शेयर अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर 1,573 रुपये से लगभग 100 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा है।
अडानी के बाद सबसे अधिक नुकसान पेटीएम को उठाना पड़ा है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर प्रतिबंध के ऐलान के बाद 6 म्यूचुअल फंड्स ने फरवरी में पेटीएम की मालिकाना हक वाली वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचकर एग्जिट कर लिया है। जबकि 6 म्यूचुअल फंड्स ने अपनी हिस्सेदारी काफी कम कर दी है। इस तरह म्यूचुअल फंड्स ने 380 करोड़ रुपये कीमत के 91 लाख से अधिक शेयर बेच दिए हैं। कंपनी के शेयर 5 फीसदी तक लुढ़क चुके हैं।
अडानी स्टॉक्स के अलावा अन्य गिरने वाले शेयरों की बात करें तो आईआरएफसी 8%, एनएचपीसी 8%, वोडा-आइडिया 7.5%, एचएएल 7%, आरवीएनएल 7%, पावर ग्रिड 6%, एलआईसी 5.5%, पेटीएम 5%, कोल इंडिया 4%, एनजीसी 4.5%, टाटा पावर 4.5%, आईआरसीटीसी 4%, एनटीपीसी 5.5% फीसदी तक फिसलकर ट्रेड कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications