क्या है SBI की अमृत कलश योजना, निवेश के लिए 15 अगस्त है आखिरी मौका
State Bank of India Amrit Kalash Yojna: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों के लिए खास योजना लेकर आया है। स्टेट बैंक स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह खास ऑफर अपने ग्राहकों के लिए लेकर आया है। ऐसे में जो भी ग्राहक इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं उनके लिए 15 अगस्त आखिरी मौका है।
इस योजना का नाम अमृत कलश फिक्स्ड डिपॉजिट जमा योजना है। इस योजना का लाभ 15 अगस्त 2023 तक ही उठाया जा सकता है। ऐसे में अगर आप एसबीआई की इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपके पास सिर्फ 3 दिन का ही समय बचा है।

स्टेट बैंक ने इस योजना की शुरुआत 12 अप्रैल 2023 को की थी। इसमे घरेलू और एनआरआई दोनों ही ग्राहक शामिल हो सकते हैं। इस एफडी के तहत आपको मासिक, तिमाही और छमाही ब्याज मिलता है। यह ब्याज टीडीएस काटकर आपको मिलेगा। बैंक की ओर से यह पैसा सीधा आपके बैंक खाते में जमा करा दिया जाएगा। यह योजना 400 दिनों की है।
इस योजना के तहत नियमित ग्राहकों को 7.1 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.6 फीसदी ब्याज मिलेगा। इस योजना को में निवेश के लिए आपको अपनी नजदीकी स्टेट बैंक की शाखा को संपर्क करना होगा।
इसके साथ ही आप ऑनलाइन बैंक की वेबसाइट या फिर ऐप पर भी लॉगिन कर सकते हैं। यहां आप आसानी से इस योजना में निवेश कर सकते हैं। आयकर अधिनियम के अनुसार ही इस आय पर टीडीएस काटा जाएगा। इस योजना के तहत आप लोन का भी लाभ ले सकते हैं। साथ ही आप समय से पहले भी जरूरत पड़ने पर अपना पैसा निलाक सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications