मल्टीनेशनल कंपनियों की राह चला SBI, नए साल पर कर्मचारियों को दी कई सुविधाएं
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नए साल पर अपने कर्मचारियों को काफी सुविधाएं दे रहा है। बैंक कर्मचारियों को शोक मनाने के लिए एक हफ्ते की पेड लीव देगा। ऐसे में अगर किसी भी कर्मचारी के परिवार में किसी सदस्य की मौत हो जाती है तो वो एक हफ्ते तक की पेड लीव ले सकते हैं।
नई दिल्ली। देश का सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नए साल पर अपने कर्मचारियों को काफी सुविधाएं देने जा रहा है। बैंक अपने कर्मचारियों को शोक मनाने के लिए एक हफ्ते की पेड लीव देगा। ऐसे में अगर किसी भी कर्मचारी के परिवार में किसी सदस्य की मौत हो जाती है तो वो एक हफ्ते तक की पेड लीव ले सकते हैं। इसके अलावा मेडिक्लेम कवर को भी 75 फीसदी से बढ़ाकर 100 फीसदी किया जा रहा है।

नए साल पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने कर्मचारियों को कई तरह की सुविधा दे रहा है। बैंक कर्मचारियों को शोक मनाने के लिए एक हफ्ते की पेड लीव (Bereavement Leave) देगा। Bereavement Leave तब दी जाती है जब किसी भी कर्मचारी के परिवार में किसी सदस्य की मौत हो जाती है। एसबीआई अपने कर्मचारियों को ये छुट्टी एक हफ्ते के लिए देगा। कर्मचारी के परिवार के दायरे में पति-पत्नी, बच्चे, मां-बाप, सास-ससुर आएंगे। ये छुट्टी बैंक के स्थायी और अस्थायी, दोनों कर्मचारियों के लिए होंगी।
ये जानकारी एसबीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रशांत कुमार ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताई। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 20,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन ले रहे रिटायर्ड कर्मचारियों को बैंक मेडिक्लेम प्रीमियम में 75 प्रतिशत सब्सिडी देगा। वहीं जो 20,000-30,000 तक के बीच पेंशन ले रहे हैं, उन्हें 60 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा मौजूदा कर्मचारियों के परिवार को दिया जाने वाला मेडिक्लेम कवर भी 75 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत कर दिया गया है।
प्रशांत कुमार ने कहा कि ये कदम अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के नियमों को देखकर उठाया गया है। इस छुट्टी के जरिये कर्मचारियों अपने परिवार के साथ समय बिता सकेंगे। गौरतलब है कि कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियां अपने कर्मचारियों को शोक अवकाश देती हैं। टीसीएस, इंफोसिस और सिप्ला जैसी कंपनियां सालों से अपने कर्मचारियों को ये छुट्टी देती आई हैं। भारतीय पब्लिक सेक्टर में ये एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: SpiceJet's Fly For Free Offer: स्पाइस-जेट के जरिए अब फ्री में करें हवाई-यात्रा, पूरी डिटेल जानिए यहां
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications