SBI ने की बड़ी घोषणा, सस्‍ता किया होम लोन, पढ़ें और कौन से लोन हुए सस्‍ते

Recommended Video

    SBI reduce interest rates on loans | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी बैंक ने अपने ग्राहकों को राहत की खबर दी है। अग्रणी सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए ब्याज दरों में कटौती की है। एसबीआई ने ब्याज दर में 0.05 फीसदी की कटौती की है। एसबीआई ने 10 महीनों के बाद ये राहत देते हुए लोगों को खुशखबरी दी है। अब अगर आपने एसबीआई से कोई भी लोन ले रखा है तो आपकी ईएमआई घट जाएगी।

     एसबीआई ने दी राहत

    एसबीआई ने दी राहत

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मानक ब्याज दर में 0.05 प्रतिशत की कटौती की है। एसबीआई ने MCLR में 10 महीनों बाद कटौती कर लोगों पर पड़ने वाले ब्याज के बोझ को थोड़ा कम कर दिया है। एस फैसले से आपका ईएमआई कम हो जाएगा। भारतीय स्टेट बैंक की वेबसाइट के अनुसार एक साल के लोन के लिए अब MCLR 8 प्रतिशत से घटाकर 7.95 प्रतिशत हो गई है।

     घटेगा ब्याज दर, EMI होगा कम

    घटेगा ब्याज दर, EMI होगा कम


    एसबीआई ने MCLR में कटौती करते हुए 1 दिन के लोन के लिए इसे 7.75 प्रतिशत से घटाकर 7.70 प्रतिशत कर दिया है। वहीं तीन साल के कर्ज के लिए इसे 8.15 प्रतिशत से घटाकर 8.10 प्रतिशत कर दिया है। इस कटौती से आपके ऊपर पड़ने वाले ईएम आई के बोझ में थोड़ी राहत होगी।

     इलाहाबाद बैंक ने भी की कटौती

    इलाहाबाद बैंक ने भी की कटौती


    एसबीआई को देखने के बाद इलाहबाद बैंक ने भी MCRL में 0.15 प्रतिशत की कटौती करने का ऐलान कर दिया है। बैंक ने 1 साल के कर्ज पर MCRL को 8.45 प्रतिशत से घटाकर 8.30 प्रतिशत करने का फैसला किया है।

     10 महीने बाद राहत की खबर

    10 महीने बाद राहत की खबर


    एसबीआई ने इससे पहले जनवरी 2017 में MCLR में कटौती की थी। वो कटौती नोटबंदी की वजह से की गई थी। अब एसबीआई के नए चेयरमैन रजनीश कुमार के पद संभालने के बाद एक बार फिर से लोगों को राहत देते हुए MCLR में कटौती की गई है।

     किसको फायदा

    किसको फायदा


    एसबीआई की एस कटौती के फैसले से बैंक से कर्ज लेने वाले नए ग्राहकों को तुरंत फायदा मिलने लगेगा, जबकि पुराने कर्जदारों को निर्धारित समय सीमा के बाद से लाभ मिलेगा। पुराने ब्याजदर की तय सीमा के बाद उस अवधि के पूरा होने के बाद उनपर भी नई ब्याज दरें लागू हो जाएंगी और उन्हें भी ब्याज में राहत मिलेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+