SpiceJet का तोहफा, पायलटों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी, नवंबर से खाते में आएगी डबल सैलरी

SpeiceJet ने अपने पायलटों की सैलरी में बपंर बढ़ोतरी कर दी है। स्पाइसजेट ने दिवाली से पहले अपने पायलटों के लिए बड़ा तोहफा देते हुए वेतन बढ़ोतरी की घोषणा की है। एयरलाइंस ने पायलटों की सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव करते हुए पायलट की सैलरी में मांग के अनुकूल बढ़ोतरी की गई है। सैलरी बढ़ोतरी के ऐलान के बाद अब स्पाइसजेट के पायलटों को 80 घंटे की उड़ान के लिए 7 लाख रुपए की सैलरी मिलेगी। नया वेतनमान 1 नवंबर से लागू की जाएगा।

 SpiceJet revised salary structure for its Pilots increasing their monthly remuneration to INR 7 lakh a month for 80 hours of flying.

नए वेतनमान के मुताबिक एयरलाइंस ने ट्रेनर और सीनियर फर्स्ट ऑफिसर के वेतन में भी बढ़ोतरी की है। एयरलाइंस ने सितंबर महीने में ट्रेनर की सैलरी में 10 फीसदी और कैप्टन और फर्स्ट ऑफिसर की सैलरी में 8 फीसदी की बढ़ोतरी की। गौरतलब है कि सितंबर में एयरलाइन ने इससे पहले अपने चालक दल के 80 मेंबर्स को बिना सैलरी के छुट्टी पर भेज दिया था। वहीं डीजीसीए ने भी एयरलाइंस के 50 फीसदी उड़ानों पर रोक लगा दी थी। सूत्रों की माने तो एयरलाइन को केंद्र सरकार की ईसीएलजीएस योजना के तहत ऋण की मंजूरी मिल गई है, जिसके बाद अब स्पाइसजेट ने पायलटों की सैलरी में बढ़ोतरी का फैसला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+