SpiceJet Mega Monsoon Sale: मात्र 999 रुपए में करें हवाई सफर, सिर्फ 5 दिन सस्ते टिकट बुकिंग का मौका
SpiceJet Mega Monsoon Sale: मात्र 999 रुपए में करें हवाई सफर, सिर्फ 5 दिन सस्ते टिकट बुकिंग का मौका
नई दिल्ली, जून 25। अगर आप फ्लाइट से सफर करने जा रहे हैं या कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। विमान टिकटों की बुकिंग पर भारी छूट मिल रही है। स्पाइसजेट एयरलाइंस मेगा मॉनसून सेल पेश किय है। इस मेगा सेल के तहत आपको मात्र 999 रुपए में फ्लाइट टिकट मिल रही है। ट्रेन टिकट से भी कम कीमत पर आप विमान में सफर का मौका पा सकते हैं। इस मगा सेल की शुरुआत 25 जून से हो गई है।

स्पाइसजेट का मेगा सेल
घरेलू एयरलाइन स्पाइसजेट मेगा मॉनसून सेल लेकर आया है, जो 25 जून से शुरू हो रहा है। इस मेगा सेल के तहत स्पाइसजेट लोगों को फ्लाइट टिकटों की बुकिंग पर भारी भरकम डिस्काउंट दे रहा है। सेल की शुरुआत 25 जून से हुई है और 30 जून तक लोग इस ऑफर का लाभ उठाकर कम कीमतों पर फ्लाइट टिकट बुक कर सकते हैं। आफर का लाभ फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व के बेसिस पर मिलेगा।
मात्र 999 रुपए में हवाई सफर का मजा
स्पाइसजेट के इस मेगा सेल ऑफर में आप डोमेस्टिक फ्लाइट में मात्र 999 रुपए खर्च कर विमान टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। 25 जून से 30 जून ये ऑफर चलेगा, जिसमें तहत बुक की गई टिकटों पर आप 1 अगस्त 2021 से 31 मार्च 2022 तक सफर कर सकते हैं। इस सेल में टिकटों की बुकिंग के लिए कुछ शर्तें रखी हैं, जिसके बारे में आपको जानकारी रखनी चाहिए।
स्पाइसजेट का मेगा मॉनसून सेल
इस सेल के तहत केवल डोमेस्टिक रूट के डायरेकट फ्लाइट्स में मिलेगा। वहीं आप इस सेल में कवल वन वे टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। इस सेल में टिकट बुकिंग के साथ आपको 1000 रुपए तक का फ्री फ्लाइट वाउचर भी मिलेगा । इस बुकिंग का लाभ आप सिंगल टिकट बुकिंग पर ही ले सकते हैं। सबसे खास बात की इस ऑफर के तहत बुक किए गए टिकटों को आप कैंसिल करवा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications