सरकार की इस स्कीम से खरीदें सस्ता सोना, मिलेंगे कई फायदे

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने एक ऐसी स्कीम शुरू की है, जिसके तहत आप ब्याज तो कमाएंगे ही साथ ही आपको कई अन्य फायदे भी मिलेंगे। सोमवार को सरकार की तरफ से इस स्कीम की तीसरी खेप जारी की गई है। इस स्कीम में हर व्यक्ति निवेश कर सकता है। यानी इस स्कीम में सोना भी आपका, उस पर ब्याज भी आपका और इसके अलावा भी कई फायदे मिलेंगे। मोदी सरकार की इस स्कीम के तहत आप 9 अक्टूबर से लेकर 27 दिसंबर तक सॉवरेन गोल्ड स्कीम के तहत सोना खरीद सकते हैं। दिवाली से पहले ही सरकार ने देशवासियों को यह फायदे वाली स्कीम तोहफे के रूप में दी है। सरकार की इस स्कीम से बहुत सारे फायदे होंगे। आइए जानते हैं कैसे आप भी इस स्कीम के तहत ढेर सारे फायदे कमा सकते हैं।

कैशलेस से होगा ये फायदा

कैशलेस से होगा ये फायदा

अगर आपने इस स्कीम के तहत सोना खरीदने के लिए कैशलेस पेमेंट करने का विकल्प चुना तो आपको इस स्कीम के तहत मिलने वाला सोना बाजार में सोने की मौजूद कीमत से भी काफी सस्ता मिल जाएगा। इस स्कीम के तहत आप जितना सोना खरीदेंगे वह इलेक्ट्रॉनिक और पेपर फॉर्मेट में होगा। यानी आपका सोना आप छू नहीं सकेंगे। दरअसल, सरकार ने इस स्कीम की शुरुआत ही इसीलिए की है, ताकि फिजिकल गोल्ड की मांग को कम किया जा सके। इससे सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि सरकार निर्यात पर अपनी नजर रख सकेगी।

50 रुपए की मिलेगी छूट

50 रुपए की मिलेगी छूट

इस स्कीम में एक यूनिट बॉन्ड की कीमत एक ग्राम सोने की कीमत के बराबर होती है। इस स्कीम के तहत आपको प्रति ग्राम के लिए 2956 रुपए देने होंगे। अगर आप इस स्कीम के लिए ऑनलाइन सब्सक्राइब करेंगे और फिर उसके लिए भुगतान भी ऑनलाइन ही करते हैं तो प्रति ग्राम आपको 50 रुपए छूट भी मिल सकती है। इस पर ना तो फिजिकल गोल्ड की तरह 3 फीसदी जीएसटी लगेगा और ना ही उस पर टैक्स देना होगा।

कहां से खरीद सकते हैं ये सोना

कहां से खरीद सकते हैं ये सोना

ये सोना आप कमर्शियल बैंकों से खरीद सकते हैं। इसे खरीदने के लिए आप स्टॉक होल्डिंग कॉरपेारेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), पोस्‍ट ऑफिस और एनएसई व बीएसई का रुख कर सकते हैं। इन बॉन्ड को आप 8 साल तक के लिए खरीदते हैं। हालांकि, पांचवें साल बाद आप इससे बाहर भी निकल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+