Sovereign Gold Bond: 25 अक्टूबर से सस्ता सोना खरीदने का गोल्डन चांस, मोदी सरकार दे रही है मौका
Sovereign Gold Bond: 25 अक्टूबर से सस्ता सोना खरीदने का गोल्डन चांस, मोदी सरकार दे रही है मौका, जानें क्या है कीमत, कैसे करें खरीदारी
नई दिल्ली। मोदी सरकार एक बार फिर से आपको सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रही है। सरकार एक बार फिर से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की शुरुआत करने जा रही है। 25 अक्टूबर से एक बार फिर से गोल्ड बॉन्ड स्कीम की शुरुआत की जा रही है। इस गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत आप सस्ती दर पर सोने में निवेश कर अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। इतना ही नहीं इसकी खरीद पर लोगों को अच्छा रिटर्न और टैक्स में भी छूट मिल रही है।

25 अक्टूबर से खरीदें सस्ता सोना
25 अक्टूबर, 2021 से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की सातवीं सीरीज की शुरुआत हो रही है। 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक ये स्कीम खुलेगी, जिसके तहत आप सस्ती दरों पर सोना खरीद सकते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी की जाने वाली इस गोल्ड बॉन्ड में आपको टैक्सछूट और रिटर्न मिलता है। वहीं ये पूरी तरह से सुरक्षित निवेश है।

ऑनलाइन खरीद पर छूट
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की सातवीं सीरीज में ऑनलाइन खरीद पर आपको छूट भी मिलती है। अगर आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स ऑनलाइन खरीदते हैं और डिजिटल तरीके से पेमेंट करत हैं तो आपको प्रति ग्राम सोने की खरीद पर 50 रुप का छूट मिलता है। आप इस गोलड बॉन्ड को बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड , बड़े डाकघरों, मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों, एनएसई और बीएसई से खरीद सकते हैं।

क्या है निवेश का तरीका
इस इस गोल्ड बॉन्ड के जरिए 1 ग्राम सोने की खरीद भी कर सकत हैं। कोई भी इस बॉन्ड को खरीद सकता है। आप कम से कम 1 ग्राम और अधिक से अधिक 4 किलो ग्राम तक गोल्ड बॉन्ड में निवेश कर सकते हैं। वहीं अगर कोई संस्था या ट्रस्ट इसमें निवेश करती है तो वो अधिकतम 20 किलोग्राम तक खरीद सकती है। इसके दाम की बात करें तो वित्त मंत्रालय के मुताबिक गोल्ड बॉन्ड का दाम इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड द्वारा गोल्ड के दाम दाम के सामान्य औसत भाव पर होगा।












Click it and Unblock the Notifications