Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जल्द जारी होगा 10 रुपए का नया नोट, पुराने नोट भी रहेंगे चलन में

जल्द ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 10 रुपए के नए नोट जारी करने जा रही है। नए सुरक्षा मानकों के साथ 10 रुपए के नए नोट जारी किए जाएंगे।

मुंबई। नोटबंदी के बाद सरकार ने 500 और 1000 के नोट बदल दिए। फिर सरकार ने 500 रुपए के और 2000 के नए नोट जारी कर दिए, अब सरकार एक और नोट को बदलने जा रही है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द 10 रुपए के नए नोट जारी करने जा रहा है। नए सुरक्षा मानकों के साथ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 10 रुपए के नए नोट जारी करने जा रहा है। इस नए नोट में आरबीआई ने कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। आरबीआई ने साफ किया है कि 10 रुपए के नए नोट जारी किए जाने के बावजूद पुराने नोट चलते रहेंगे।

 Soon, RBI To Issue New Rs. 10 Notes With Enhanced Security Features

10 रुपए के नए नोट में क्या होगा खास?

  • रिजर्व बैंक ने कहा है कि महात्‍मा गांधी श्रृंखला 2005 के बैंक नोट में दोनों नंबर पैनल में एल अक्षर शामिल किया जाएगा।
  • 10 रू. के नए नोट में आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल के हस्‍ताक्षर होंगे।
  • साथ ही नए नोट में दूसरी तरफ 2017 छपा होगा।
  • नोट के दोनों पैनल में बाए से दाए ओर जाने पर अंक छोटे से बड़े होते चले जाएंगे।
  • साथ ही नए नोट में पहले तीन अल्‍फा-न्‍यूमेरिक वर्ण एक ही आकार के बने रहेंगे।

आपको बता दें कि नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नए रंग और खास सुरक्षा फीचर्स के साथ 500 के नए नोट और पहली बार 2000 के नए नोट जारी किए। तमाम सुरक्षा फीचर्स के साथ 2000 और 500 के नए नोट जारी किए ताकि इनकी नकल को रोका जा सके। हलांकि आरबीआई के तमाम दावे धरे के धर रह गए। देश के अलग-अलग कोनों में 2000 के नकली नोटों के कई खेप बरामद हुए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+