ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना आसान, चाहिए सिर्फ आधार कार्ड!

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना आसान, चाहिए सिर्फ आधार कार्ड!

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए योजना बना रही है। इसके लिए मिनिस्ट्री ऑफ रोड एंड ट्रांसपोर्ट ने एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन तैयार किया है। इसके तहत आईडी के तौर पर सिर्फ आधार कार्ड जमा किया जा सकेगा। इतना ही नहीं, आपको मेडिकल सर्टिफिकेट भी दिखाने की जरूरत नहीं रहेगी। इसके बदले आपको सेल्फ सर्टिफिकेशन देना होगा। यही नहीं, सरकार जल्द ही एप्लिकेशन फॉर्म को भी आसान बनाएगी।

आपको बता दें कि अभी अगर आपको ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होता है तो आपसे कई तरह से दस्तावेज मांगे जाते थे जिनमें आधार शामिल नहीं था। अब मिनिस्ट्री की ओर से जो नया फॉर्मेट जारी हुआ है, उसमें आईडी की लिस्ट में आधार को भी शामिल किया गया है। ऐसे में अगर आपके पास आधार है तो आपको किसी और दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी।

आधार के अलावा जो अन्य दस्तावेज हैं वे पहचान पत्र, एलआईसी, पासपोर्ट, स्कूल सर्टिफिकेट, बर्थ सर्टिफिकेट, एफिडेविट हैं। यूं तो आप इनमें से कोई भी दस्तावेज अपनी आईडी के तौर पर जमा कर सकते हैं, लेकिन आधार को प्रमुखता दी गई है। मेडिकल सर्टिफिकेट देने की जरूरत भी अब नहीं रहेगा। हालांकि, अगर आवेदक की उम्र 40 साल से अधिक होगी, उसे मेडिकल सर्टिफिकेट भी देना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+