पता चल गया क्यों फेल हो रही हैं जियो की कॉल, ये रहा सबूत
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के चेयरमैन आर एस शर्मा ने कहा है कि रिलायंस जियो की कॉल फेल होने के पीछे का मुख्य कारण कुछ टेलिकॉम कंपनियों द्वारा इंटरकनेक्शन के नियमों का पालन न करना है।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में आर एस शर्मा ने कहा कि उन्हें यह देखकर बहुत बुरा लगता है कि कंपनियों की गलती की वजह से ग्राहकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
वे बोले कि ग्राहकों को कॉल करने का अधिकार है, भले ही वह किसी भी ऑपरेटर की सेवाएं ले रहा हो। लाइसेंस के नियमों में यह साफ लिखा है कि हर ऑपरेटर को इंटरकनेक्शन देना जरूरी है।
उन्होंने बताया कि इंटरकनेक्शन को लेकर गंभीर परेशानी है, क्योंकि इसके तहत करीब 70-90 फीसदी रिलायंस जियो कॉल फेल हो रही हैं, जबकि इंटरकनेक्शन में 0.5 प्रतिशत से अधिक कॉल फेल नहीं होनी चाहिए।
शर्मा ने बताया कि ग्राहकों को इसके वजह से परेशानी हो रही है, इसलिए सभी सर्विस प्रोवाइडर से यह पूछा गया है कि ऐसा क्यों हो रहा है। लाइसेंस की नियमों का उल्लंघन करने वाली टेलिकॉम कंपनियों को एक नोटिस जारी करके पूछा गया है कि नियमों के उल्लंघन के लिए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों न की जाए?












Click it and Unblock the Notifications