Solarrooftop: घर पर लगवाइए सोलर पैनल, सरकार देगी सब्सिडी, जानिए पूरी प्रक्रिया
Solarrooftop: अगर आप भी अपने घर में आ रहे महंगे बिजली के बिल से परेशान हैं तो आपके लिए सरकार बेहतरीन योजना लेकर आई है। जी हां, सेंट्रल गवर्नमेंट रूफटॉप सोलर सब्सिडी प्रोग्राम के तह सरकार आपको अपने घर पर सोनल पैनल लगवाने के लिए सब्सिडी दे रही है।
मान लेते हैं अगर आपके घर पर 3 किलोवॉट का सोलर पैनल लगना है तो इसका लगभग खर्च 1.5 लाख रुपए तक आएगा। ऐसे में सरकार की ओर से इसमे से तकरीबन 45 हजार रुपए का खर्चा सब्सिडी के तौर पर दिया जाएगा। अहम बात यह है कि 1.5 लाख रुपए के सोलर पैनल का खर्च आपके पास वापस 3-4 साल में आ जाएगा। जबकि सोलर पैनल की गारंटी 20 साल की होती है।

कहां करें आवेदन
केंद्र सरकार की इस योजना के तहत आपको सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://solarrooftop.gov.in/consumerRegistration जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यहां रजिस्ट्रेशन कराकर आप सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी हासिल कर सकते हैं।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन
वेबसाइट पर जकर आपको अपने स्टेट, बिजली वितरण कंपनी और कंज्यूमर अकाउंट नंबर को दर्ज करना होगा। इसके अलावा मोबाइल नंबर, ईमेल आदि की जानकारी देनी होगी। वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आप आपको फिर रूफटॉप सोलर पैनल के फॉर्म को भरना होगा।
घर में लगेगा नेट मीटर
इस फॉर्म को भरने के बाद डिस्कॉम आपकी अर्हता के अनुसार आपको अनुमति देगा, जिसके बाद आप आप किसी भी रजिसटर्ड वेंडर से सोलर पैनल लगवा सकते हैं। सोलर पैनल लग जाने के बाद आप प्लांट की जानकारी के साथ नेट मीटर के लिए आवेदन कर सकते हैं।
30 दिन के भीतर मिलेगा पैसा
इसके बाद आपको कमीशन सर्टिफिकेट मिलेगा, जिसके बाद आपको अपने बैंक की जानकारी, कैंसल चेक वेबसाइट पर अपलोड करने होगी। इसके बाद 30 दिन के भीतर आपके अकाउंट में सब्सिडी की राशि आ जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications