स्नैपडील करेगी रिलायंस जियो सिम की होम डिलीवरी, जानें क्या है तरीका?
अब आप घर बैठे-बैठे रिलायंस जियो सिम हासिल कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील ने रिलायंस के साथ करार किया है।
नई दिल्ली। अगर अभी तक आपको रिलायंस जियो का सिम नहीं मिल पाया है तो स्नैपडील आपके लिए आॅफर लेकर आया है। ई कॉमर्स वेबसाइट अब जियो सिमकार्ड की होम डिलिवरी करेगी। स्नैपडील ने मीडिया को जारी अपने बयान में बताया कि कंपनी सिर्फ चुनिंदा कस्टमर्स को ही घर पर जियो सिम कार्ड उपलब्ध कराएगी। इसके लिए वह अपने ग्राहकों में से चुनिंदा को ई मेल के माध्यम से ये आॅफर भेजेगी।

इनमें से जो स्नैपडील की ओर से मेल प्राप्त करेगा वही उस लिंक पर क्लिक कर उसमें टाइम दर्ज कर जियो सिम प्राप्त कर सकेगा। स्नैपडील के मुताबिक, जियो के पार्टनर्स जियो सिम का वेलकम आॅफर और न्यू ईयर आॅफर ग्राहकों को उनके घर तक पहुंचाएंगे। इसके लिए ग्राहक ही आॅनलाइन अपनी जानकारी वेबलिंक पर देंगे, जिसमें उसी समय पर स्नैपडील ग्राहक को जियो सिम उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा स्नैपडील ही जियो सिम डिलिवरी के वक्त ही ई केवाईसी वैरिफिकेशन भी कर लेगा। जिन यूजर्स को रिलायंस जियो का सिम चाहिए उनके पास 4जी वाला हैंडसेट मोबाइल फोन और स्थानीय आधार कार्ड नंबर होना चाहिए। स्नैपडील का ये आॅफर ऐसे समय में आया है जब रिलायंस ने अपनी फ्री वाइस कॉलिंग, वीडियो, डाटा और जियो एप्लिकेशंस को फ्री देने की समय सीमा 31 मार्च 2017 तक बढ़ा दी है।
रिलायंस ने इस स्कीम का नाम जियो हैप्पी न्यू ईयर आॅफर दिया है। हाल ही में स्नैपडील ने अपने ग्राहकों के लिए कैश@होम सर्विस भी शुरू किया है। इसके तहत वह अपने ग्राहकों को बैंक और एटीएम की लाइन से बचाते हुए घर पर ही कैश मुहैया कराने की व्यवस्था कर रहा है। आपको बता दें कि रिलायंस जियो के'हैप्पी न्यू ईयर ऑफर'के तहत कंपनी के सभी 50 लाख से ज्यादा यूजर्स मार्च 2017 तक फ्री सेवा का लाभ ले सकेंगे। हैप्पी न्यू ईयर ऑफर में एक दिन 1 जीबी डेटा मिलेगा जो खत्म होने पर यूजर को स्पीड थोड़ी स्लो मिलेगी। यहां बता दें कि वेलकम ऑफर में इस डेटा की लिमिट हर दिन 4 जीबी थी।












Click it and Unblock the Notifications