ये ऑनलाइन वेबसाइट तीन दिन के लिए लेकर आई हैं बंपर छूट
फ्लिपकार्ट को टक्कर देने के लिए स्नैपडील लेकर आया ये स्पेशल ऑफर
नई दिल्ली। ऑनलाइन सामान बेचने के बाजार में क्षेत्र में एक अहम नाम रखने वाली कंपनी स्नैपडील तीन दिन की खास सेल ऑफर के साथ आई है। कंपनी ने तीन दिन के लिए छूट के साथ सामान बेचने का ऐलान किया है।


1 से 3 सितंबर तक चलेगी सेल
कंपनी ने बताया है कि कंपनी एक से तीन सितंबर तक खास ऑफर दे रही है। कंपनी इलेक्ट्रोनिक्स, फैशन और घरेलू जरूरत के सामानों पर 10 फीसदी से ज्यादा की छूट देगी।

फ्लिपकार्ट में विलय की अपील ठुकारई
बीते महीने स्नैपडील के ऑनलाइन मार्किट के बड़ी कंपनी फ्लिपकार्ट के साथ विलय की बातचीत की खबरें आई थीं। फ्लिपकार्ट की तरफ से स्नैपडील को खरीदने के लिए 85 करोड़ डॉलर यानी करीब 5,500 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया था लेकिन स्नैपडील ने इस पेशकश को ठुकरा कर अपने नए रोडमैप 'स्नैपडील 2.0' पर काम करना शुरु कर दिया है। माना जा रहा है कि आने वाले वक्त में त्योहारों के सीजन को देखते हुए कंपनी की तरफ से और भी ऑफर देखने को मिल सकते हैं।

घाटे में चल रही है कंपनी
स्नैपडील को बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी में गिनी जाता है लेकिन काफी दिन से कंपनी की हालत ठीक नहीं है। कंपनी ने अपने आधे से ज्यादा स्टाफ को निकालने के संकेत दिए है। बताया जा रहा है कि कंपनी लगातार घाटे की वजह से यह कदम उठा रहीं है। कंपनी दूसरे खर्चों में भी कटौती करने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications