दुनिया की सबसे बड़ी सेलः अलीबाबा ने तोड़ा अपनी ही कमाई का रिकॉर्ड, 1 दिन में कमाए 22 खरब रुपए

नई दिल्ली। चीनी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा का ऑनलाइन मार्केट में अपना दबदबा है। चीन की अग्रणी कंपनियों में शामिल अलीबाबा ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। कंपनी ने न केवल एक दिन में रिकॉर्ड सेल की बल्कि नया कृतिमान स्थापित कर दिया। चीन की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ने अपनी सालाना सिंगल्स डे सेल में रिकॉर्ड ब्रिकी की है।

 Singles Day sale: Alibaba sets record at $31 billion

11 नवंबर को सालाना सेल में कंपनी ने एक दिन के भीतर 213.5 अरब युआन यानी 30.8 अरब डॉलर यानी करीब 22 खरब 55 अरब रुपए की रिकॉर्ड बिक्री की है। इस साल इस सेल में पहले घंटे में सबसे ज्यादा जापान, अमेरिका, दक्षिण कोरिया के सामान बिके । वहीं सबसे ज्यादा पोशाक, ऊनी कोट, पैंट और हूडीज शामिल हैं।

तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड

ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक कंपनी ने अपनी ही कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और कंपनी ने सिंगल्स डे सेल में 22 खरब 55 अरब रुपए की सेल कर दी। इस सेल में कंपनी ने सबसे ज्यादा शाओमी, ऐप्पल और डायसन ब्रैंड्स के प्रोडक्ट्स बेचे है। आपको बता दें कि हर साल चीनी ई-कॉमर्स कंपनी सिंगल्स डे सेल का आयोजन करती है।

हर साल आयोजित होती है ये सेल

इस एक दिन के सेल का आयोजन हर साल 11/11 यानी 11 नवंबर को आयोजित किया जाता है। इस सेल का इंतजार चीनी के लोग बेसब्री से करते हैं। चीन में इस सिंगल्स डे सेल को महोत्सव के तौर पर मनाया जाता है। इस मौके पर लोग जमकर खरीददारी करते हैं। अलीबाबा के सीईओ डेनियल झांग ने कहा कि इस सेल को देखकर लगने लगा है कि लोग अब ईकॉमर्स को अपना रहे हैं। लोगों ने इस सेल में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, जो दर्शाता है कि लोग इंटरनेट से जरिए शॉपिंग में रूचि लेने लगे हैं।

वहीं अलीबाबा की प्रमुख वेबसाइटों में एक टीमॉल ने सिंगल्स डे समारोह के दौरान कहा कि इस सिंगल्स डे सेल को हॉलिडे बनाने के लिए अपने सभी प्लैटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर रही है।इस हॉलिडे में डाइनिंग और एंटरटेनमेंट भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+