अगस्त से शुरू हो जाएगी 'सिंगल साइन ऑन' सेवा, एक क्लिक में मिलेगा केंद्र-राज्य सरकार की सारी योजनाओं का लाभ
मोदी सरकार डिजिटलाइजेशन पर बहुत ज्यादा ध्यान दे रही है। इसी क्रम में सरकार अगस्त से 'सिंगल साइन ऑन' सर्विस शुरू करने जा रही है।
नई दिल्ली, 23 जनवरी। मोदी सरकार डिजिटलाइजेशन पर बहुत ज्यादा ध्यान दे रही है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को डिजिटल वर्ल्ड से जोड़ा जा सके, इसके लिए सरकार प्रक्रियाओं को आसान बनाने की कोशिश कर रही है। इसी क्रम में सरकार 'सिंगल साइन ऑन' सर्विस शुरू करने जा रही है।

बार बार अकाउंट बनाने और पासवर्ड सुरक्षित रखने से मिलेगा छुटकारा
इसके तहत केंद्र और राज्य सरकार की अलग-2 योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब आपको कई लॉगइन आईडी-पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं होगी। अब सिर्फ एक ही आईडी का इस्तेमाल कर अब सभी सरकारी योजनाओं का लाभ ले पाएंगे। यानी आपको बार-बार सत्यापन की प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा। इसी व्यवस्था को 'सिंगल साइन ऑन' सर्विस नाम दिया गया है। यह सेवा इस साल अगस्त महीने से शुरू हो जाएगी।

एक ही पोर्टल पर मिलेंगी सारी सुविधाएं
दरअसल केंद्र और राज्य सरकारें एक ऐसा ऐप्लीकेशन या पोर्ट तैयार कर रही हैं, जिसपर एक ही जगह लोगों को सारी सुविधाएं मिल सकें। मसलन चाहे आपको बिल जमा कराना हो, इनकम टैक्स रिटर्न भरना हो, टिकट बुक करानी हो, कॉलेज में दाखिला लेना, कारोबार की मंजूरी लेनी हो, स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना हो वगैरह वगैरह। ये सभी सुविधाएं आपको एक ही पोर्टल पर मिल जाएंगी और आप नई-नई एप्लीकेशन खोलने और उनपर एकाउंट बनाने से बच जाएंगे। इससे आपको कई सारे पासवर्ड याद रखने या सुरक्षित रखने से भी छुटकारा मिलेगा। इस पोर्टल पर आपको पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैनकार्ड, वोटर आईडी कार्ड, गैस कनेक्शन, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आर्म लाइसेंस, ट्रेड लाइसेंस बनवाने की भी सुविधा मिलेगी।

प्री-फिल्ड फीचर का भी होगा विकल्प
एक बार अकाउंट बनाने के बाद साल में एक बार इस ऐप पर आपको अपने बारे में सत्यापन करना होगा, जोकि आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कराया जाएगा। आपकी इसी ऐप से बैंकिंग सेवाओं के इस्तेमाल होने वाली केवाईसी भी जुड़ जाएगी। इसके साथ सरकार डिजिलॉकर को भी इसके साथ जोड़ेगी, ताकि आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज की कॉपी भी यहीं उपलब्ध हो।
प्री-फिल्ड फीचर की भी मिलेगी सुविधा इस ऐप में आपको प्री-फिल्ड फीचर का भी विकल्प मिलेगा, जो कि बेहद खास है। प्री-फिल्ड का मतलब है कि ऐप पर जैसे ही आप कोई फॉर्म खोलेंगे तो आपसे जुड़ी जानकारी जो आपने साइन इन करते समय एक बार भर दी हो, वो खुद ब खुद आपके फार्म में भर जाएगी और आपको हर बार अपनी जानकारियां भरनी नहीं पड़ेंगी।












Click it and Unblock the Notifications