डिजिटल बैंकिंग में ज्यादा से ज्यादा बिजनेस के अवसर खोजे बैंक: अरुण जेटली
केंद्र सरकार ने वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विमुद्रीकरण को लेकर सभी बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक की है।
नई दिल्ली। देश में विमुद्रीकरण के फैसले को लागू करने के बाद विपक्ष का विरोध झेल रही केंद्र सरकार इस फैसले पर अडिग है। अब केंद्र सरकार ने वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विमुद्रीकरण को लेकर सभी बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक की है।

वित्त मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए हुई बैंकों के प्रमुखों के संग हुई बैठक में बैंकों को डिजिटल बैंकिंग में ज्यादा से ज्यादा व्यापार के अवसर ढूंढने के लिए कहा है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए अरुण जेटली ने कहा कि पिछले कुछ सालों में देश में ई-वेलेट और डेबिट कार्ड के प्रयोग बहुत ज्यादा तेजी से बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि इस समय देश में 80 करोड़ कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इनमें से 40 करोड़ कार्ड एक्टिव हैं।
उन्होंने कहा कि इतने कार्ड होने के बाद भी भारतीय लोगों ने डिजिटल बैंकिंग को नहीं अपनाया है। इसको लेकर एक टास्क फोर्स का गठन किया कि कैसे डिजिटल बैंकिंग को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दिया जा सके।
उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि लोग नगद लेन -देन बंद करके डिजिटल बैंकिंग की तरफ रुख करें। इससे व्यापार भी बढ़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications