'Bitcoin निवेश के लिए सही नहीं', सिंगापुर में सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर किया आगाह
सिंगापुर। तेजी से बढ़ती क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के दौर में सिंगापुर में सरकार ने लोगों से बिटकॉइन और दूसरी क्रिप्टोकरेंसी बाजार में निवेश के खतरों को लेकर आगाह किया है। क्रिप्टोकरेंसी मार्केट अभी सिंगापुर में अपेक्षाकृत छोटा ही है लेकिन पिछले एक साल में इसमें तेजी से वृद्धि हुई है।

सिंगापुर के मौद्रिक प्राधिकरण (एमएएस) के अध्यक्ष थारमन शानमुगारत्नम ने संसद में एक सवाल के जवाब में कहा "क्रिप्टोकरेंसी अत्यधित अस्थिर हो सकती हैं क्योंकि उनकी कीमत आम तौर किसी भी आर्थिक बुनियादी बातों से संबंधित नहीं होती है। इसलिए निवेश के लिए यह सबसे अधिक जोखिम वाला प्रोडक्ट है और निश्चित रूप से खुदरा निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं है।"
शानमुगारत्नम ने कहा कि क्रिप्टोक्यूरेंसी फंड खुदरा निवेशकों को बिक्री के लिए अधिकृत नहीं हैं। एमएएस के पास डिजिटल टोकन सेवा प्रदाताओं पर अतिरिक्त उपाय करने की भी शक्तियां हैं, जिसके तहत क्रिप्टोकरेंसी के व्यापार की पेशकश करने वाले एक्सचेंजों को आवश्यतानुसार नियंत्रित किया जाता है। थारमन शानमुगारत्नम सामाजिक नीतियों के लिए समन्वय मंत्री भी है।
क्रिप्टोकरेंसी ने छुआ है 2 ट्रिलियन का मार्केट कैप
सिंगापुर में क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग शेयरों और बॉण्डों की तुलना में छोटी है। शानमुगारत्न का बयान ऐसे समय में आया है जब क्रिप्टोकरेंसी मार्केट की टोटल वैल्यू इसी सोमवार को 2 ट्रिलियन यूएस डॉलर के पार पहुंच गई। पिछले दो महीनों में इस बाजार ने दोगुनी गति से वृद्धि की है। इनमें बिटकॉइन पहले नंबर पर है जिसने एक साल में 800 प्रतिशत की वृद्धि की है। पिछले साल मार्च में जहां बिटकॉइन 4000 डॉलर के करीब ट्रेड कर रही थी वहीं मार्च 2021 में बिटकॉइन ने 61,000 डॉलर का रिकॉर्ड आंकड़ा छू लिया था। पिछले महीने की उद्योगपति एलन मस्क ने घोषणा की थी कि टेस्ला कारों के भुगतान के लिए बिटकॉइन को स्वीकार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications