Silver Rate Today: साल के आखिरी दिन सोने के साथ-साथ चांदी भी हुई सस्ती? कितना है आपके शहर में सिल्वर का रेट?
Silver Rate Today: सोने के साथ-साथ चांदी खरीदने वालों के लिए भी साल का आखिरी दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। अगर आप नए साल के मौके पर चांदी के सिक्के, पायल या मूर्तियां खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज बाजार से आपको राहत भरी खबर मिल रही है। 2025 की विदाई के साथ सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में भी स्थिरता और नरमी देखने को मिल रही है, जिससे ग्राहकों के पास खरीदारी का एक बेहतरीन मौका है।
भारतीय बाजार में आज 31 दिसंबर को चांदी की कीमत 240 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, अगर आप ज्यादा मात्रा में चांदी खरीदना चाहते हैं, तो आज 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2,40,000 रुपये चल रहा है। साल के आखिरी दिन चांदी के इन स्थिर और किफायती दामों ने उन लोगों के चेहरे पर चमक ला दी है, जो शादी-ब्याह के सीजन के लिए पहले से तैयारी करना चाहते हैं। चांदी की कीमतों में यह राहत निवेश के नजरिए से भी काफी अच्छी मानी जा रही है।

MCX पर चांदी का दाम
MCX पर चांदी का 5 मार्च का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 11:24 बजे 16790 रुपए यानी 6.69 प्रतिशत रुपए फिसलकर 235877 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही थी।
चांदी के भाव में क्यों आई तेजी?
हाल के समय में चांदी के दामों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक चांदी लगातार नए ऊंचे स्तरों की ओर बढ़ रही है। यह बढ़ोतरी किसी एक वजह से नहीं बल्कि आर्थिक हालात, औद्योगिक मांग और वैश्विक अनिश्चितता जैसे कई कारणों का नतीजा है। चलिए जानते हैं आखिर क्यों चांदी के भाव में इतना ज्यादा उछाल आया है।
इंडस्ट्रियल डिमांड ने बढ़ाई चमक
अब चांदी सिर्फ गहनों तक सीमित नहीं रह गई है। आज इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक वाहन (EV), मोबाइल, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में हो रहा है।
ग्रीन एनर्जी और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिससे चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड लगातार ऊपर जा रही है। यही वजह है कि इसके दामों को मजबूत सपोर्ट मिल रहा है।
ग्लोबल अनिश्चितता में सुरक्षित निवेश बना चांदी
दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध जैसी स्थिति, आर्थिक मंदी की आशंका, शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे हालात में निवेशक सोना और चांदी जैसे सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख करते हैं। इससे चांदी की मांग बढ़ती है और भाव चढ़ जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications