16 महीने के निचले स्तर पर चांदी, जानिए आज क्या रहा 10 ग्राम सोने का दाम
नई दिल्ली। मंगलवार को चांदी 16 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। मंगलवार को चांदी की कीमत में 150 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। वहीं सोने की कीमत स्थिर रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 31,850 रुपए पर स्थिर रहा। जबकि चांदी 150 रुपए गिरकर 37,300 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया। मायानगरी मुंबई में सोने की कीमत 30,680 रुपए प्रति 10 ग्राम रही तो चांदी का भाव 36,100 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया।

वैश्विक स्तर पर सोना 0.01 फीसदी गिरकर 1222.50 डॉलर प्रति आउंस पर पहुंच गया तो चांदी का भाव चढ़कर 14.30 डॉलर प्रति आउंस हो गया। अगर बात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की करें तो दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 31850 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोना की कीमत 31,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। जबकि 8 ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए पर स्थिर रही।
चांदी की कीमत में 150 की गिरावट रही। साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी 274 रुपए गिरकर 36,035 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी सिक्का लिवाल 73000 रुपए और सिक्का बिकवाल 74000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।












Click it and Unblock the Notifications