रिलायंस रिटेल को मिला पहला निवेशक, सिल्वर लेक से 7500 करोड़ की डील

नई दिल्ली: रिलायंस जियो के बाद अब रिलायंस रिटेल ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना शुरू कर दिया है। जिस वजह से उसको अपना पहला निवेशक भी मिल गया, जो दुनिया की सबसे बड़ी टेक इनवेस्टर कंपनी सिल्वर लेक पार्टनर्स है। सिल्वर लेक पार्टनर्स रिलायंस रिटेल में 7500 करोड़ का निवेश करेगी। जिससे उनको 1.75 हिस्सेदारी मिलेगी। इस सौदे के लिए रिलायंस रिटेल का प्री-मनी इक्विटी मूल्य 4.21 लाख आंका गया है।

Reliance Retail

दरअसल सबसे पहले रिलायंस जियो ने निवेशकों को जमकर आकर्षित किया था। जिसमें फेसबुक, गूगल समेत दुनिया की तमाम बड़ी कंपनियों ने निवेश किया। जियो प्लेटफॉर्म में भी सिल्वर लेक ने 10,200 करोड़ रुपये का निवेश किया था। सूत्रों के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी कंपनी रिलायंस रिटेल में करीब 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचना चाहती है। जिसकी प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। इसके तहत ही उसे सिल्वर लेक का पहला निवेश मिला। हाल ही में रिलायंस रिटेल ने फ्यूचर ग्रुप में खुदरा और लॉजिस्टिक्स का अधिग्रहण किया था।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सिल्वर लेक के साथ हो रही इस डील पर कहा कि मैं लाखों छोटे व्यापारियों के साथ एक समावेशी साझेदारी को बढ़ाना चाहता हूं। ऐसे में सिल्वर लेक के साथ अपने संबंधों का विस्तार करके मुझे खुशी है। हमारा मानना ​​है कि टेक्नोलॉजी इस क्षेत्र में जरूरी बदलाव लाने के लिए महत्वपूर्ण होगी, ताकि रिटेल इको सिस्टम के विभिन्न प्लेटफार्मों के निर्माण में सहयोग कर सके। सिल्वर लेक भारतीय रिटेल के लिए हमारे प्लान को लागू करने में एक महत्वपूर्ण साथी होगा।

KKR और फेसबुक भी करेंगे डील
खबर ये भी है कि रिलायंस रिटेल कई बड़ी कंपनियों का निवेश चाहती है। इसके लिए अमेरिका की इक्विटी फर्म KKR और सोशल साइट फेसबुक से भी डील हो सकती है। KKR पहले ही जियो में करीब 11,367 करोड़ रुपये और फेसबुक करीब 45 हजार करोड़ रुपये का निवेश जियो प्लेटफॉर्म में कर चुका है। रिलायंस रिटेल ने 3 करोड़ किराना स्टोर्स और 12 करोड़ किसानों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+