16 हजार का लैपटॉप 7 हजार में, यहां मिल रही हैं शानदार डील
नई दिल्ली। इन दिनों शॉपक्लूज पर शानदार डिस्काउंट वाले ऑफर आए हुए हैं। अगर आप भी अपने घर के लिए या फिर अपने निजी इस्तेमाल के लिए कोई सामान खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए बहुत ही अच्छा है। शॉपक्लूज पर न केवल घर के सामान सस्ते में मिल रहे हैं, बल्कि मोबाइल और लैपटॉप भी बेहद कम कीमत में मिल रहे हैं।

7 हजार का लैपटॉप
शॉपक्लूज पर 15999 रुपए के लैपटॉप पर 56 फीसदी का डिस्काउंट मिल रहा है। इस डिस्काउंट के बाद यह लैपटॉप सिर्फ 6985 रुपए का मिल रहा है। इतना ही नहीं, शॉपक्लूज पर नोकिया 1600 मोबाइल 75 फीसदी के डिस्काउंट के साथ सिर्फ 829 रुपए में मिल रहा है।

सस्ते ईयरफोन
अगर आप ईयरफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो शॉपक्लूज पर आपको 80 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर 10400 mAh का पावरबैंक भी काफी सस्ते दाम में मिल रहा है। 1499 रुपए के इस पावरबैंक की कीमत डिस्काउंट के बाद 459 रुपए है।

डेस्कटॉप भी हैं सस्ते
अगर आप डेस्कटॉप पर काम करना चाहते हैं और खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो भी आपके लिए शॉपक्लूज एक अच्छा विकल्प है। यहां पर एचपी के डेस्कटॉप करीब 42 फीसदी डिस्काउंट में मिल रहे हैं। डिस्काउंट के बाद इस डेस्कटॉप की कीमत 30299 रुपए है। वहीं अगर आपको बैग खरीदना है, जिसे आप पीठ पर भी टांग सकें और लैपटॉप भी उसमें रख सकें, तो सिर्फ 599 रुपए में यहां आपको बैग मिल सकता है।

कुर्ती, साड़ी के लिए भी सही जगह
शॉपक्लूज पर इस समय महिलाओं के लिए भी खूब ऑफर आ रहे हैं। यहां पर आपको साड़ी, कुर्ती आदि पर 80 फीसदी तक की भारी छूट मिलेगी। इस तरह से शॉपक्लूज से कपड़े खरीद कर आपको काफी फायदा होगा।












Click it and Unblock the Notifications