चंद्रयान 3 की सफलता के बाद इससे जुड़े शेयर बने रॉकेट, निवेशकों की जेब में बरसा पैसा
भारत के चंद्रयान 3 की सफलता की दुनियाभर में चर्चा हो रही है। दुनियाभर के शीर्ष नेता भारत की इस उपलब्धि पर बधाई दे रहे हैं। चंद्रमा पर विक्रम लैंडर की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, चीन और सोवियत यूनियन (रूस) ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
चंद्रयान 3 की सफलता का असर शेयर बाजार में भी आज देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी में आज अच्छी बढ़त देखने को मिली है और निवेशकों के चेहरे पर खुशी की लहर है। कई शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। लेकिन जो शेयर चंद्रयान मिशन से जुड़े हैं उनके शेयर आज रॉकेट बन गए हैं।

इसरो के मून मिशन से जुड़ी कंपनियों की बात करें तो इसमे स्पेस सेक्टर से जुड़ी कई कंपनियां जुड़ी हैं। इन तमाम शेयरों के दाम में आज उछाल देखने को मिली है। लार्सन एंड टूर्बो, एचएएल, गोदरेज के शेयर में बढ़त देखने को मिला है। इसके अलावा सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर में 10 फीसदी से अधिक, एमटीएआर के शेयर में तकरीबन 8 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।
लार्सन एंड टूर्बो
कंपनी के शेयर में आज शुरुआती दौर में अच्छी बढ़त देखने को मिली। आज यह शेयर 2766.80 तक पहुंचा। फिलहाल यह 2721 पर ट्रेड कर रहा है।
Paras Defence and Space Technologies Ltd
इस शेयर के दाम में आज 8 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। शेयर के दाम 775 रुपए तक पहुंच गए। यह शेयर आज 802 रुपए के दाम पर खुला था, जबकि 842 रुपए के शीर्ष स्तर तक पहुंचा था।
MTAR Technologies Ltd
यह शेयर आज 2428 के अंक पर खुला, जबकि 2440 के शीर्ष स्तर तक पहुंचा। कंपनी के शेयर में तकरीबन 8 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली थी। फिलहाल यह 2390 पर ट्रेड कर रहा है।
Centum Electronics Ltd
इस शेयर के दाम में तकरीबन 10 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। शेयर 1844 रुपए के स्तर पर खुला, जबकि 1948 के शीर्ष स्तर पर पहुंचा। फिलहाल यह शेयर 1783 पर ट्रेड कर रहा है।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications