शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 440 अंक लुढ़का

मुंबई। एशियाई बाजारों और वॉल स्ट्रीट के कमजोर रूझानों और रूपये में ताजा गिरावट के कारण शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स लुढ़क गया। गुरुवार को सुबह 301 अंक की गिरावट के साथ खुलने के कुछ देर बाद ही सेंसेक्स 440 अंकों की भारी गिरावट के साथ 33,593.87 के स्तर पर आ गया। जबकि निफ्टी में भी 100 से ज्यादा अंकों की गिरावट आई है और ये 134.05 अंक फिसलकर 10,090.70 पर कारोबार कर रहा है।

share market update Sensex down by over 440 points

अमेरिकी बाजारों में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है, जबकि एशियाई बाजार भी गिरावट के साथ खुले हैं। वहीं, मुंबई शेयर बाजार पर भी इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। स्मॉल और मिडिलकैप शेयरों में भी गिरावट देखी गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.43 फीसदी जबकि मिडिलकैप इंडेक्स 0.41 फीसदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। इसके अलावा बैंक, मेटल और ऑटो शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।

दूसरी तरफ रुपए में गिरावट देखने को मिल रही है और ये 19 पैसे कमजोर होकर डॉलर के मुकाबले 73.34 पर खुला है। इसके पहले कल रुपया डॉलर के मुकाबले 41 पैसे की बढ़त के साथ बंद हुआ था। बुधवार को इस बढ़ोतरी के साथ यह 73.15 के स्तर पर बंद हुआ था। बुधवार को कच्चे तेल की घटती कीमतों ने रुपये को सहारा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+