Share Market Update: आम बजट के बाद शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 1600 अंक ऊपर
नई दिल्ली। Share Market: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना तीसरा आम बजट पेश किया। कोरोना महामारी के संकट से गुजर रहे देश को इस बार के बजट से काफी उम्मीदें हैं, ऐसे में हर किसी की निगाह आज के आम बजट पर टिकी थीं। बजट से पहले शेयर बाजार में सकारात्मक रुझान देखने को मिल रहा है। पिछले हफ्ते बाजार में लगातार गिरावट के बाद आज शेयर बाजार बढ़त के साथ खुली है। सेंसेक्स आज 401.77 अंकों की बढ़त के साथ 46687.54 अंको पर खुला। फिलहाल शेयर बाजार में बजट के बाद जबरदस्त तेजी देखने को मिली है।
Recommended Video

आम बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार में जबदस्त तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स में 1600 अंकों के तेजी देखने को मिली है और फिलहाल सेंसेक्स 2.84 फीसदी तेजी के साथ 47670 अंकों पर ट्रेड कर रहा है। जबकि निफ्टी में भी 2.76 फीसदी की तेजी देखने को मिली है और निफ्टी 14000 अंकों पर ट्रेड कर रहा है।
जिन शेयर ने सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की है, उसमे मुख्य रूप से बैंकिंग सेक्टर के शेयर हैं। एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक, कोटक बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। इसके अलावा आयशर मोटर, टाटा मोटर्स, अशोक लेयलैंड में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। सरकारी बैंको को 20000 करोड़ रुपए के फंड के ऐलान के बाद सरकारी बैंकों के शेयर में काफी तेजी देखने को मिली है।












Click it and Unblock the Notifications