शेयर बाजार में इन 5 शेयरों की धूम, लगातार 5 दिनों तक निवेशकों पर बरसा पैसा
आम बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों में बाजार में रिकवरी देखने को मिली है। अकेले शनिवार को बाजार में 1.62 फीसदी की रिकवरी देखने को मिली है। सेंसेक्स 80347 से बढ़कर 81332 तक पहुंच गया है।
कई शेयरों में शुक्रवार को उछाल देखने को मिला है। लेकिन हम आपके लिए पांच ऐसे शेयर लेकर आए हैं जिन्होंने पिछले पांच ट्रेडिंग सेशन में हर रोज तेजी दिखाई है। इन सभी शेयर्स में पिछले पांच दिनों में हर रोज बढ़त देखने को मिली है। 26 जुलाई को समाप्त हुए पांच कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स बेंचमार्क इंडेक्स 0.90% बढ़कर 81,332 पर बंद हुआ।

BEL
सबसे अधिक बढ़ने वाले शेयर की बात करें तो भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स ने 5 दिनों में 8% की बढ़त दर्ज की। यह शेयर बजट के दिन गिरकर 288 पहुंच गया था। लेकिन अब यह शेयर 310.45 पर है।
सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज
सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की। इसमे पिछले 5 दिन में 9% की वृद्धि हुई है। यह शेयर 1569 रुपए से बढ़कर 1721 रुपये पर पहुंच गया है रहा। यह शेयर फार्मास्युटिकल सेक्टर में अपनी धाक जमा रहा है।
एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस
वहीं एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने पांच दिनों में 11% की बढ़त के साथ ठोस प्रदर्शन किया। यह शेयर 683 से बढ़कर 703 रुपए पर बंद हुआ। बीमा सेक्टर में यह शेयर लोगों का भरोसा फिर से जीतता नजर आ रहा है।
एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज
एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज ने भी स्थिर वृद्धि दर्ज की है। इसमे 7% की वृद्धि हुई है। 5191 से बढ़कर 5226 रुपए पर पहुंच गया है। टेक्नोलॉजी सेवा क्षेत्र में इस कंपनी ने अच्छी पैठ जमाई है।
मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज
इस शेयर ने उल्लेखनीय तेजी दिखाई है। पांच दिनों में शेयर ने 9% की बढ़त हासिल की और 1108 रुपए पर पहुंच गया है। यह कंपनी वित्तीय सेवा उद्योग में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications