Share Market Today 2021: निफ्टी पहली बार 14 हजार पर बंद, सेंसेक्स में 117 अंकों का उछाल
नई दिल्ली। Share Market on New Year: नए साल के मौके पर शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ है। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सेंसेक्स 117.65 यानी 25 फीसदी की बढ़त के साथ 47,868.98 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.70 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 14,018.50 के स्तर पर बंद हुआ है। इससे पहले बाजार खुला भी बढ़त के साथ ही था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सेंसेक्स 34 अंकों के इजाफे के साथ 47,785 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 15 अंक की तेजी के साथ 13,996.10 के स्तर पर खुला। निफ्टी ने इसके बाद 14 हजार का आंकड़ा तक पार कर लिया।

आज शेयर बाजार में एंटोनी वेस्ट हैंडलिंग सेल की लिस्टिंग हुई है। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए फाइनल इश्यू प्राइस 315 रुपये रखा था। जिसकी लिस्टिंग 430 पर हुई है। यह कारोबार के दौरान बढ़ते हुए 492.75 रुपये हो गया। आईपीओ ने कंपनी के करीब 300 करोड़ रुपये जुटाए हैं। वहीं आईपीओ को 15 गुना तक सब्सक्रिप्शन मिला है। इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 106 अंक लुढ़ककर 47639 पर पहुंच गया था, जबकि निफ्टी 31 अंक गिरकर 13950 पर खुला था। कारोबार के आखिर में सेंसेक्स 5 अंक की बढ़त के बाद 47,751 के स्तर पर पहुंच गया था, निफ्टी 0.20 अंकों की बढ़त के साथ 13,981.75 के स्तर पर बंद हुआ था।
बीते साल की बात करें तो साल 2020 काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है। जनवरी 2020 में बाजार की शुरुआत अच्छी रही लेकिन मार्च में ही कोरोना वायरस के कारण शेयर बाजार धीमा पड़ गया। मार्च में शेयर बाजार 40 फीसदी तक टूट गया था और 23 मार्च को 7600 के न्यूनतम स्तर को भी छुआ। लेकिन फिर भी शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली और साल के अंत में बाजार ने अपने उच्चतम स्तर के पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications