Share Market: लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारी गिरावट के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 813.90 अंक गिरकर 30,834.80 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 251.10 अंक गिरकर 9,010.75 के स्तर पर खुला है। अमेरिकी बजारों में सोमवार को हुई गिरावट और देश में कोरोना के बढ़ते मामलों का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। जिसके चलते मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर खुला है।

share market, share bazar, sensex, nifty, oil prices, opening session, share market today, शेयर बाजार, शेयर मार्केट, सेंसेक्स, निफ्टी, कच्चा तेल, शेयर बाजार मंगलवार

दिग्गज शेयरों में गिरावट

दिग्गज शेयरों वाली सभी कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ खुले हैं। शीर्ष गिरावट वाले शेयरों में ओएनजीसी, बजाज फाइनेंस, गेल, इंडसइंड बैंक, वेदांता लिमिटेड, हिंडाल्को, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक और मारुति शामिल हैं।

वैश्विक बाजार में गिरावट जारी

सोमवार को अमेरिकी और चीनी बाजारों में गिरावट रही, जिसका असर घरेलू बाजार पर देखने को मिला है। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.44 फीसदी की गिरावट के साथ 592.05 अंक नीचे 23,650.40 पर बंद हुआ। नैस्डैक 1.03 फीसदी गिरावट के साथ 89.41 अंक नीचे 8,560.73 पर बंद हुआ। एसएंडपी 1.79 फीसदी गिरावट के साथ 51.40 पॉइंट नीचे 2,823.16 पर बंद हुआ। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.96 फीसदी गिरावट से 27.38 पॉइंट नीचे 2,825.17 पर बंद हुआ। हालांकि, फ्रांस, इटली, जर्मनी, कनाडा के बाजरों में भी बढ़त देखी गई थी।

देशभर में कोरोना के मरीज 18 हजार के पार

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 47 मौतें और 1336 नए मामले सामने आए हैं। भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 18,601 हो गई है। इसमें 14759 सक्रिय मामले, 3252 ठीक / छुट्टी / विस्थापित और 590 मौतें शामिल हैं।

वहीं इस वायरस से अब तक दुनियाभर में एक लाख 70 हजार से ज्यादा जानें जा चुकी हैं और 24 लाख 80 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। जबकि छह लाख 46 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है। जहां मृतकों की संख्या 42 हजार को पार कर गई है और सात लाख 92 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+