Share Market: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेसेंक्स में 700 से अधिक अंकों की टूट, निफ्टी भी फिसला
Share Market: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शेयर बाजार में चौथे कारोबारी दिन 700 से अधिक अंकों का गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार को दोपहर सेंसेक्स 700 अंक लुढ़क कर 65200 अंक के नीचे आ गया। निफ्टी में भी गिरावट देखने को मिली है।
गुरुवार दोपहर ढ़ाई बजे के आसपास बीएसई सेंसेक्स में 764.85 अंकों का गिरावट देखने को मिली। जिसके चलते 65,017.93 के स्तर तक पहुंच गया। आज के सत्र में निफ्टी और सेंसेक्स में 0.5% से अधिक की गिरावट आई और अधिकांश सेक्टर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। फार्मा एकमात्र सेक्टर है जो हरे निशान में बना हुआ है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में गिरावट और सिर्फ 2 में तेजी देखने को मिल रही है। इससे पहले सेंसेक्स 232 अंक गिरकर 65,550 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी में भी 63 अंक की गिरावट रही। ये 19,463 के स्तर पर ओपन हुआ था।
बीएसई इंडेक्स के 30 शेयरों की बात करें तो टाइटन, बजाज फिनसर्व में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। यह शेयर 3 प्रतिशत तक टूट गया है। वहीं, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एचसीएल और विप्रो के शेयर भी 1 प्रतिशत से ज्यादा टूट गए। सनफार्मा, एनटीपीसी के शेयर टॉप गेनर साबित हुए।
निफ्टी की बात करें तो यह 200 अंक टूटकर 19350 अंक के नीचे आ गया। निफ्टी 50 में टेकएम, टाइटन और एचडीएफसी लाइफ सबसे बड़े फिसड्डी बने हुए हैं, जबकि सन फार्मा 2% उछला है।
फिच द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका की रेटिंग को एएए से घटाकर एए कर दिए जाने से निवेशकों पर दबाव बना हुआ है। फिच ने अगले तीन वर्षों में राजकोषीय गिरावट के साथ-साथ बढ़ते सरकारी कर्ज का हवाला दिया। वहीं बीएसई में पिछले कुछ दिनों में काफी गिरावट आई है। पिछले महीने बैक-टू-बैक ट्रेडिंग सत्रों के लिए नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद तेज यू-टर्न लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications