ऑल टाइम हाई पर पहुंचा शेयर बाजार, तोड़े सारे रिकॉर्ड
नई दिल्ली। सकारात्मक ग्लोबल संकेतों के चलते शेयर बाजार काफी खुश नजर आ रहा है। इसी का नतीजा है कि सेंसेक्स ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी ने भी नया रिकॉर्ड कायम किया। सेंसेक्स नई ऊंचाई छूते हुए 31,842.37 के स्तर पर जा पहुंचा, वहीं निफ्टी ने 9.810 का नया हाई बनाया है।

मंगलवार को सेंसेक्स 31,789.50 के स्तर पर खुला, जबकि इसके एक दिन पहले सेंसेक्स 31,715 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी में भी मंगलवार को मजबूती देखने को मिली। मंगलवार को निफ्टी 9,797.45 के स्तर पर खुला, जबकि एक दिन पहले निफ्टी 9,771.05 के स्तर पर बंद हुआ था।
रुपए में भी मजबूती जारी
इस सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को रुपए की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे मजबूत होकर 64.45 के स्तर पर जा पहुंचा है। वहीं सोमवार को भी रुपए में बढ़त देखी गई थी। सोमवार को रुपया 7 पैसे मजबूत होकर 64.53 के स्तर पर पहुंच गया था।












Click it and Unblock the Notifications